विज्ञापन
This Article is From May 04, 2022

सलमान की ईद पार्टी में सिक्यूरिटी के साथ इस अंदाज में पहुंची कंगना तो भड़के लोग, बोले- अब इसका हिंदुत्वादी का...

कंगना रनौत भी सलमान की ईद पार्टी में पहुंचीं, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

सलमान की ईद पार्टी में सिक्यूरिटी के साथ इस अंदाज में पहुंची कंगना तो भड़के लोग, बोले- अब इसका हिंदुत्वादी का...
कंगना का लेटेस्ट वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

कल सलमान खान के घर ईद पार्टी में सितारों का जमावड़ा लगा रहा. बड़े-बड़े बॉलीवुड सेलेब्स ने सलमान की ईद पार्टी में शिरकत की. जैकलीन फ़र्नांडिस, करिश्मा कपूर और शहनाज गिल जैसे सितारे सलमान की पार्टी में स्पॉट हुए. इस दौरान कंगना रनौत भी सलमान की ईद पार्टी में पहुंचीं, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. कंगना को जहां कुछ फैन्स सलमान की पार्टी में देखकर हैरान और साथ ही खुश थे, वहीं कुछ ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. इस वीडियो को तेजी से सोशल मीडिया पर लाइक व शेयर किया जा रहा है. 

इस वायरल हो रहे वीडियो को वूम्पला के ऑफिशियल इंस्टा पेज से शेयर किया गया है. वीडियो में आप कंगना को ऑफ व्हाइट और गोल्डन रंग के शरारा सूट में देख सकते हैं. कंगना रनौत अपने वीडियो में सिक्यूरिटी के साथ दिखाई दे रही हैं. वीडियो में कंगना काफी खुश नजर आ रही हैं और वे हंसते हुए पैप को पोज भी देती हैं. कंगना इस दौरान बहुत खूबसूरत नजर आयीं. उन्होंने अपने लुक से लोगों को अपना दीवाना बना लिया. हालांकि कुछ लोग इस वीडियो के सामने आने के बाद उन्हें ट्रोल भी करने लगे. 

एक सोशल मीडिया यूजर ने कंगना रनौत के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "कंगना कितनी गॉर्जियस लग रही है". तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, "अब इसका हिंदुत्वादी का नाटक कहां गया". वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, "सलमान कंगना को पार्टी में  देखकर खुद शॉक हो गया होगा". इस तरह से लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं.

इसे भी देखें :सलमान खान ने घर की बालकनी में आकर फैन्स को दी ईद की मुबारकबाद

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Eid 2022, Salman Khan, Salman Khan Eid Party, Bollywood Celebs In Salman Eid Party, Bollywood Eid Party, Kangana Ranaut, Kangana Ranaut Viral Video, Kangana Ranaut Latest Video, Kangana Ranaut In Salman Khan Eid Party, Shehnaaz Gill, Kangana Ranaut And Salman Khan, सलमान की ईद पार्टी में कंगना रनौत, Shah Rukh Khan, Bollywood Eid, Kangana Ranaut With Salman Khan, Kangana Ranaut Salman Khan Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com