विज्ञापन

क्या सलमान खान पर बनी है काला हिरण? डायरेक्टर बोले- मैं सच दिखा रहा, वो खुद को इसमें देखते हैं तो बात अलग है

सलमान खान के चर्चित काला हिरण केस पर अब एक फिल्म बनने जा रही है. काला हिरण बैटल फॉर लेगेसी नाम की इस फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है जिसने रिलीज होते ही चर्चा बटोर ली है.

क्या सलमान खान पर बनी है काला हिरण? डायरेक्टर बोले- मैं सच दिखा रहा, वो खुद को इसमें देखते हैं तो बात अलग है
काला हिरण फिल्म के डायरेक्टर से खास बातचीत
Social Media
नई दिल्ली:

भारत श्रीनेत के डायरेक्शन में बन रही काला हिरण फिल्म इस वक्त सुर्खियों में है. फिल्म के नाम और पोस्टर से पता चलता है कि इसमें सलमान की झलक मिल रही है हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस बारे में कुछ नहीं कहा है. उधर सलमान की लीगल टीम ने फिल्म की रिलीज रुकवाने के लिए नोटिस भेज दिया है. इस नोटिस और फिल्म पर शुरू हो रहे विवाद पर अब NDTV ने फिल्म के डायरेक्टर भरत श्रीनेत से बात की. श्रीनेत ने फिल्म के बारे में एनडीटीवी से खास बातचीत की और कई सवालों के जवाब दिए.

सवाल- ये फिल्म बनाने की आपने परमिशन ली है, सलमान खान से या किसी और से?

जवाब- ये मैं आपको नहीं बताना चाहूंगा कि परमिशन किससे लिया है. फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन सबके पास है. मुझे नहीं लगता कि जो केस है उस पर किसी की परमिशन की जरूरत है. इसमें उन्हें सजा भी हुई थी. ये एक जगजाहिर केस है.

सवाल- हमें उम्मीद है कि आपके वकील तैयार होंगे. सलमान खान कभी भी इसे अपने खिलाफ मान सकते हैं और केस फाइल कर सकते हैं?

जवाब- आपके जो पहले सवाल का जो जवाब है न...आपके दूसरे सवाल में है. इस केस में इतने स्ट्रॉन्ग लॉयर थे ना कि सलमान खान बच नहीं पाए थे. उन्हें सजा हुई थी जो लोग इस केस से जुड़े थे. जिन्होंने सलमान खान को सजा दिलवाई थी. उस व्यक्ति के थ्रू हमारे पास लेटर है जिसके बेस पर हमने ये फिल्म बनाई है और रही बात लॉयर की तो सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट, हर जगह हमारे लॉयर तैयार है. हमें कोई रोक नहीं सकता है.

सवाल- आपको किस बात ने मोटिवेट किया कि आप इस मुद्दे पर फिल्म बनाएं

जवाब- देखिए जब मैं एक बार राजस्थान के टूर पर था. तब उदयपुर फाइल्स डायरेक्ट करने के सिलसिले में जोधपुर गया था. तब मुझे बिश्नोई समाज के बारे में पता चला. मैंने उनकी संस्कृति सभ्यता को समझा. वहां मैंने देखा कि जो हिरण का बच्चा होता है वो उनके लिए बच्चे के बराबर होता है. उनकी माताएं हिरण के बच्चे को स्तनपान भी कराती हैं. वो खुद उनके लिए बच्चे के समान होता है. तो ये हत्या आम हत्या नहीं थी कि आपने एक हिरण को मार दिया. उनके लिए ये उनके फैमिली मेंबर को मारने की तरह था. बिश्नोई समाज की सोच प्रकृति और जीवों के लिए एक बिलकुल अलग विचारधारा है तो इससे काफी इंस्पायर हुआ मैं. इसलिए मुझे लगा कि ये बात देश दुनिया को बता चलनी चाहिए. ये बिश्नोई की लेगेसी है. इसे देखकर आपको पता चलेगा कि लॉरेंस बिश्नोई क्यों सलमान खान से नफरत करता है. उसका कारण भी काला हिरण ही है. इसलिए मैंने इस फिल्म को एक कोर्ट रूम ड्रामा की तरह बनाया है.

सवाल- आपने इस फिल्म के बारे में लॉरेंस बिश्नोई से बात की है.

जवाब- नहीं वो तो जेल में है अभी और मुझे उससे बात करने की क्या जरूरत है. मैं उन्हें जेल से बाहर थोड़ी दिखा रहा हूं. उसके बारे में सबकुछ पब्लिक डोमेन में है. मैं भी वही दिखा रहा हूं.

सवाल- फिल्म में कोई सरप्राइज एलिमेंट हो सकता है.

जवाब- मुझे लगता है कि मुझे इस बारे में कुछ नहीं बोलना चाहिए. अभी आपको टीजर का वेट करना चाहिए.

सवाल- ये फिल्म है या डॉक्यूमेंट्री है. क्या आपने केरेक्टर का नाम चेंज किया है.

जवाब- ये एक फीचर फिल्म है. इसमें जो इकबाल खान हैं वो अयान खान का करेक्टर प्ले कर रहे हैं. हमारी फिल्म में लॉयन बिश्नोई हैं. 

सवाल- क्या सलमान खान को दिखा रहे हैं.

जवाब- मैं तो कह ही नहीं रहा सलमान खान हैं. मैं तो अपनी फिल्म में 98 में हुई घटना को दिखा रहा हूं. अगर वो खुद को इसमें खुद को देखते हैं तो बात अलग है. मेरे केरेक्टर का नाम अयान खान है. 

सवाल- पोस्टर में फोटो किसका है.

जवाब- ये फिल्म के एक्टर हैं काशिफ इकबाल खान. ये अयान खान का रोल प्ले कर रहे हैं.

सवाल- वो सलमान खान के लुक अलाइक हैं.

जवाब- वो सलमान खान की तरह दिख सकते हैं. लेकिन वो अच्छे एक्टर हैं. 

सवाल- फिल्म में हम साथ साथ हैं कि घटना के दौरान के और भी सितारे नजर आएंगे.

जवाब- मैंने अयान खान पर ज्यादा गौर किया है. लेकिन हां उस घटना से संबंधित एक्टर आपको नजर आएंगे. खासतौर से हंटिंग की घटना से जुड़े लोग और डिटेल मेरी फिल्म में हैं.

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com