विज्ञापन
This Article is From May 30, 2019

काजोल की मम्मी तनुजा की हुई सर्जरी, एक हफ्ते तक रहना पड़ेगा अस्पताल में

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) की मम्मी तनुजा (Tanuja) की मुंबई के अस्पताल में सर्जरी हुई है. डायवर्टीकुलिटिस (Diverticulitis) नामक बीमारी से पीड़ित होने के चलते मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री तनुजा को सर्जरी से गुजरना पड़ा.

काजोल की मम्मी तनुजा की हुई सर्जरी, एक हफ्ते तक रहना पड़ेगा अस्पताल में
तनुजा (Tanuja) की मुंबई के अस्पताल में हुई सर्जरी
  • तनुजा की हुई सर्जरी
  • काजोल की मम्मी हैं तनुजा
  • कुछ दिन पहले ही हुआ है काजोल के ससुर का देहांत
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) की मम्मी तनुजा (Tanuja) की मुंबई के अस्पताल में सर्जरी हुई है. डायवर्टीकुलिटिस (Diverticulitis) नामक बीमारी से पीड़ित होने के चलते मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री तनुजा (Tanuja) को सर्जरी से गुजरना पड़ा. मुंबई के लीलावती अस्पताल के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि सर्जरी के बाद तनुजा (Tanuja) की हालत बेहतर है और उम्मीद की जा रही है कि उन्हें एक हफ्ते के लिए अस्पताल में ही रहना होगा.  डायवर्टीक्यूलिटिस पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारी है जिसमें डायवर्टीकुला नामक छोटे पाउचों में सूजन या संक्रमण हो जाता है जो आंतों की दीवारों पर विकसित होते हैं.

धर्मेंद्र ने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लेकर किया ट्वीट, यूं छलका बॉलीवुड स्टार का दर्द

एक्ट्रेस से सांसद बनीं मिमी चक्रवर्ती ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, कहा- लोग...

पेट में दर्द होने की शिकायत के चलते 75 वर्षीय अभिनेत्री तनुजा (Tanuja) को मंगलवार को अस्पताल में दाखिल कराया गया था. काजोल (Kajol) इस दौरान अस्पताल में अपनी मां से मिलने पहुंचीं जिसकी तस्वीरें सामने आईं हैं. इस घटना के महज दो पहले ही काजोल (Kajol) के ससुर और एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन का निधन हो गया था. 

PM Narendra Modi Box Office Collection Day 6: विवेक ओबेरॉय की फिल्म की शानदार कमाई जारी, अब तक कमाए इतने करोड़

हाल के दिनों में तनुजा (Tanuja) 'पितृऋण', 'अ डेथ इन द गूंज', 'आरंभ' और 'सोनार पाहाड़' जैसे प्रोजेक्ट्स में अहम भूमिकाओं में नजर आईं. तनुजा 'मेम दीदी', 'चांद और सूरज', 'बहारें फिर भी आएंगी', 'ज्वेल थीफ', 'नई रोशनी' , 'जीने की राह', 'हाथी मेरे साथी', 'अनुभव', 'मेरे जीवन साथी' और 'दो चोर' जैसी फिल्मों के लिए जानी जातीं हैं. 

(इनपुटः IANS)

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tanuja, Kajol Mother Surgery, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com