जियो हॉटस्टार पर इन दिनों भोजपुरी बवाल रियलिटी शो की खूब चर्चा हो रही है. शो में पवन सिंह-निरहुआ से लेकर आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी जैसे भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर नजर आ रहे हैं. इसी बीच एक्ट्रेस काजल राघवानीचर्चित रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में दिए विवादित बयान को लेकर चर्चा में आ गई हैं, जिसमें उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह पर आरोप लगाया है कि किसिंग सीन करने से मना करने पर वह सेट छोड़कर चले गए. इसके अलावा निरहुआ पर भी तंज कसा है, जो नए प्रोमो में वायरल हो रहा है.
भोजपुरी बवाल में पवन सिंह पर काजल राघवानी ने लगाया आरोप
जियो हॉटस्टार के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए प्रोमो में काजल राघवानी कहती हैं, पवन जी का तुमको पता ही है. वहां पर वो किसिंग सीन हुआ था. जबरदस्ती करवाया. उसके बाद मैंने मना किया तो सेट छोड़कर चले गए. मैंने सबकी रिस्पेक्ट की है. लेकिन कोई रिस्पेक्ट के लायक नहीं है. इस प्रोमो पर फैंस पवन सिंह की तारीफ कर रहे हैं और एपिसोड को देखने के लिए एक्साइटमेंट शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें- सोनू निगम ने पहली बार गाया हिंदी-हरियाणवी गाना, यूट्यूब पर आते ही बना ट्रेडिंग, 12 घंटे में 1 मिलियन से ज्यादा
आम्रपाली निरहुआ पर कही ये बात
आगे काजल राघवानी ने कहा, आम्रपाली का भी मैं कुछ नहीं बोलना चाहती. दिनेश जी के चलते उन्होंने मुझे काम से हटवाया. वो चीज मुझे हमेशा बुरी लगेगी. पहले इंडस्ट्री चला ले फिर देश चलाए तो ज्यादा अच्छा है. उन लोगों को दस जगह मुंह मारना है सबको. प्रोमो को शेयर करते हुए कहा गया, क्या काजल की बातें करेंगी एक नए बवाल की शुरूआत, भोजपुरी बवाल हर रोज जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10.30 बजे.
काजल राघवानी के बयानों की हो रही चर्चा
इससे पहले इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर काजल राघवानी ने एक नोट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने इंडस्ट्री के नामी लोगों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इंडस्ट्री के कई लोगों ने उन्हें बाहरी महसूस करवाया. साथ ही, ये भी इल्जाम लगया कि वे लोगों से रो-रोकर काम मांगती हैं. हालांकि, अभिनेत्री ने अपने नोट पर किसी का नाम नहीं लिया. उन्होंने लिखा, "मैं गुजराती और आउटसाइडर हूं, रो-रोकर सभी से काम मांगती हूं. साथ ही, हमदर्दी ले रही हूं. इन कुछ दिनों में हमारे दर्शकों से जितना मैंने नहीं बोला उससे ज्यादा तो लोगों ने मुझे एहसास करवा दिया गया. मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि अगर मैंने कहीं बोला है, तो मुझे इसका सबूत चाहिए कि मैंने कहा बोला है. साथ ही, ये मेरी कर्म भूमि है, मैं हमेशा इस इंडस्ट्री और यहां की जनता की शुक्रगुजार रहूंगी कि उन्होंने मुझे ढ़ेर सारा प्यार दिया और यहां तक पहुंचाया.
आउटसाइडर होने पर कही ये बात
आगे उन्होंने लिखा, "मुझे ऐसा लगता है कि मैं यहीं कि रहने वाली हूं, मैंने यहां की हर चीज अपनाई है. 16 साल भोजपुरी इंडस्ट्री में काम किया है और मैं कहना चाहूंगी कि अगर मैंने यहां की जनता, मिट्टी और धरती को तहे दिल से नहीं अपनाया होता, तो इतने सालों तक इंडस्ट्री में काम ही नहीं कर पाती और न ही मुझे कोई यहां पर काम देता. अब कुछ लोग मुझे ये सुनाना बंद कर दें कि मैं एक आउटसाइडर हूं या आउटसाइडर का विक्टिम कार्ड खेल रही हूं, लोगों से हमदर्दी या रो-रोकर काम ले रही हूं. मैं तो नहीं मान रही कि मैं आउटसाइडर हूं, लेकिन हां, मुझे ये एहसास करवाया जा रहा है कि मैं बाहरी हूं. क्योंकि आप लोग यूपी बिहार से हैं. "
ये भी पढे़ं- दिलीप कुमार का 69 साल पुराना देश भक्ति गीत, महाभारत के डायरेक्टर ने बनाई फिल्म, मोहम्मद रफी की आवाज ने अमर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं