कैलाश खेर अपनी सुली और खूबसूरत आवाज के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं. वह अपनी अलग सूफी गायकी के लिए जाने जाते हैं. कैलाश खेर को एक इवेंट में काफी बुरी अनुभव का सामना करना पड़ा है. यहां उनका गुस्सा फूट गया और वह कहने लगे है कि वह कोई फिल्मी गायक नहीं हैं. दरअसल हाल ही में लखनऊ के बीबीडी विश्वविद्यालय में गुरुवार को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के उद्घाटन हुआ. इस इवेंट में कैलाश खेर परफॉर्म किया था. इवेंट में ऐसा कुछ हुआ कि दिग्गज सिंगर गुस्सा हो गए.
कैलाश खेर ने खेलो इंडिया - हर दिल में देश कार्यक्रम का आधिकारिक गाना गाया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि थे. एक समय पर सिंगर को इवेंट परेशानी का सामना करना पड़ा और जिसके बाद उन्होंने आयोजकों को काफी फटकार लगाई. घटना के वीडियो में कैलाश को मंच पर दिखाया गया है, जो प्रभारी लोगों पर भड़क रहे हैं. ऐसा लगता है कि समय सीमा में अपने प्रदर्शन के दौरान बाधित होने के कारण वह परेशान थे. जैसा कि कई फोटोग्राफरों ने उनके सामने उस पल को कैद किया, कैलाश ने कहा , "तमीज सीखो. एक घंटा हमको इंतजार किया उसके बाद तमीज नाम को कोई चीज ही नहीं है. क्या है ये खेलो भारत, खेलो इंडिया तब है जब हम खुश हैं, घरवाले खुश होंगे तो बाहर वाले खुश होंगे. तमीज सीखो. होशियारी झड़ रहे हैं. किसी को काम करना आता नहीं है, अगर बोलना चाहेंगे तो इतना बोल देंगे कि छोड़ देंगे सब मुझे एक घंटे तक इंतजार कराया गया और अब आपके पास कोई शिष्टाचार नहीं है. यह खेलो इंडिया क्या है. इस आयोजन का महत्व तब है जब घर वाले खुश होंगे, तभी विदेश वाले खुश होंगे. कुछ शिष्टाचार सीखें. चतुराई से काम लेने की कोशिश, आपको अपना काम करना भी नहीं आता. अगर मैं इसके बारे में बात करना शुरू कर दूं, तो इसे छोड़ दें …'
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
'खेलो इंडिया' की खोली पोल
— Surya Pratap Singh IAS Rtd. (@suryapsingh_IAS) May 26, 2023
प्रधानमंत्री जी के स्वघोषित नवरत्न ने।
..तभी तो इतना अहंकार है।#KailashKher pic.twitter.com/VlbpZ2Lcgc
उन्होंने आगे कहा, 'हमको सांस चढ़ रहा है, फिर भी हम नाच रहे हैं, गा रहे है, पगला रहा है. थोडा इस बात पे भी ध्यान दें. देखे इतना पगले हुए भी है कोई. ज्यादा कमांडो गिरी वह दिखाइए जहां जरूरत है. हम अपने हैं. हम बहुत तड़प तड़प के संतो के बीच से आए हैं भइया. हम फिल्मी गायक नहीं हैं, याद रखना. हम भारत के लिए जीते हैं, भारत के लिए मारेंगे. संतों के बीच बहुत संघर्ष के बाद आए हैं. मैं कोई फिल्मी गायक नहीं हूं. मैं अपने देश के लिए जीता हूं और अपने देश के लिए मरूंगा).' कैलाश खेर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
सलमान खान ने एक युवा प्रशंसक को हवाई अड्डे के बाहर गले लगाया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं