विज्ञापन
This Article is From May 16, 2025

'जो जीता वही सिकंदर' की देविका 33 साल बाद दिखती हैं ऐसी, पूजा बेदी की ट्रेजेडी भरी रही जिंदगी अब...

33 साल बाद आमिर खान की 'जो जीता वही सिकंदर' सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो रही है, जिसके चलते फिल्म का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस पूजा बेदी ने पोस्ट शेयर किया है.

'जो जीता वही सिकंदर' की देविका 33 साल बाद दिखती हैं ऐसी, पूजा बेदी की ट्रेजेडी भरी रही जिंदगी अब...
जो जीता सिकंदर में देविका के किरदार से फेमस हुईं पूजा बेदी
नई दिल्ली:

33 साल बाद फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' सिनेमाघरों में री-रिलीज की गई. यह फिल्म 22 मई 1992 को रिलीज हुई थी. दोबारा पर्दे पर आते ही  फिल्म ने दर्शकों का मन मोह लिया. फिल्म में देविका का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस पूजा बेदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि यह उनके लिए अद्भुत एहसास है, पूजा बेदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' की री-रिलीज की खुशी जाहिर करते हुए एक वीडियो शेयर किया. इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ''क्या अद्भुत एहसास है। मेरी फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हुई और 33 साल बाद खुद को बड़े पर्दे पर देखना बेहद रोमांचक और भावनात्मक था.''

पूजा ने आगे अपने फैंस से सवाल किया और लिखा- 'इस फिल्म का आपका पसंदीदा सीन कौन सा है?' इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. एक कमेंट में जवाब देते हुए फैन ने लिखा- 'मेरा पसंदीदा सीन वह है, जब आपने शेखर को छोड़कर संजू को चुना और आप दोनों राम लाल के कैफे में चले गए.' अन्य यूजर ने लिखा- 'मेरा पसंदीदा सीन इस फिल्म के आखिर में दौड़ वाला है.'

बता दें कि इस फिल्म के 'पहला नशा' गाने में पूजा बेदी को रेड कलर की ड्रेस में कार के ऊपर पोज करते हुए दिखाया गया था, जिसमें उन्होंने मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस मर्लिन मुनरो का एक आइकॉनिक मोमेंट दोहराया. इसमें हवा नीचे से आती है और उनकी ड्रेस लहराने लगती है. इस सीन को उन्होंने शानदार तरीके से निभाया. फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' को मंसूर अली खान ने डायरेक्ट किया था, जबकि इसके प्रोड्यूसर नासिर खान थे. इसमें आमिर खान, आयशा जुल्का, दीपक तिजोरी, मामिक सिंह और कुलभूषण खरबंदा जैसे शानदार कलाकार अहम किरदार निभाते नजर आए थे.

पर्सनल लाइफ की बात करें तो पूजा बेदी की जिंदगी में फैमिली ट्रेजेडी हुई. 1997 में उनके 26 वर्षीय भाई ने आत्महत्या कर ली और 1998 में हिमालय की पवित्र तीर्थयात्रा पर उनकी मां की हत्या कर दी गई. उन्होंने फरहान फर्नीचरवाला से शादी की थी वहीं 2003 में उनका तलाक हो गया. वह दो बच्चों की मां हैं: आलिया (1997) और उमर (2000). 

वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 1991 से 1995 तक बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया, साथ ही कई विज्ञापनों और प्रशंसित अभियानों जैसे टिप्स एंड टोज़, फ्रूटी और विवादास्पद अभियान में भी काम किया. उन्होंने एक अजनबी (2005) में फिल्मों में अभिनय किया, लेकिन पाया कि अंतिम कट में सीन हटा दिया गया था. उन्हें सोनी टीवी 2006 पर एक रियलिटी शो, "झलक दिखला जा" में दिखाया गया था और लैटिन अमेरिकी बॉलरूम नृत्य के लिए उनका प्यार विकसित हुआ. वह अब दुनिया भर में कार्यक्रमों और पुरस्कार समारोहों में शो करती हैं. वह "नॉट जस्ट पेज 3" और ज़ूम टीवी पर "जस्ट पूजा" के लिए एक टीवी होस्ट भी हैं, साथ ही एलर्जन इंडिया और कंट्री क्लब इंडिया लिमिटेड की ब्रांड एंबेसडर भी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jo Jeeta Wohi Sikandar, Jo Jeeta Wohi Sikandar Re Release, Jo Jeeta Wohi Sikandar Actress, Jo Jeeta Wohi Sikandar  news, Pooja Bedi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com