विज्ञापन

पिता ने की 4 शादियां, बेटी ने 5 साल की उम्र में देखा टूटता रिश्ता, कहा- मेरे पापा अपनी दूसरी पत्नी के साथ हनीमून पर होते हुए भी...

पूजा बेदी के पिता कबीर बेदी और मां प्रोतिमा बेदी हैं, जिनका तलाक हो गया था. वहीं खुद एक्ट्रेस की शादी 12 साल की रही. 

पिता ने की 4 शादियां, बेटी ने 5 साल की उम्र में देखा टूटता रिश्ता, कहा- मेरे पापा अपनी दूसरी पत्नी के साथ हनीमून पर होते हुए भी...
पूजा बेदी ने मुस्लिम परिवार में की थी शादी
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस पूजा बेदी बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को कभी छिपाकर नहीं रखा. इसमें उनकी शादी, तलाक और उनका जिंदगी जीने का तरीका शामिल है. हाल ही में पूजा बेदी ने एक बार फिर अपने तलाक पर बात की और कहा कि वह तलाकशुदा होकर खुश हैं. जोस अलुक्कस के यूट्यूब चैनल पर सुहासिनी मणिरत्नम से बात करते हुए पूजा ने कहा कि वह अभी भी एक्स हस्बैंड फरहान फर्नीचरवाला की दोस्त हैं, जिनके साथ उनके दो बच्चे हैं. उन्होंने 24 की उम्र में मुस्लिम परिवार में शादी की थी. लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि बहू और पत्नी की भूमिका निभाने के लिए उसे फिल्में छोड़नी पड़ेंगी.

पूजा बेदी ने कहा- तलाक के बाद खुश हूं

पूजा बेदी ने कहा, "शादी एक एक्सपीरियंस है. यह एक सफर है. मैं अपने दो प्यारे बच्चों के लिए उनका शुक्रिया अदा करती हूं. मुझे नहीं पता कि उनके बिना जिंदगी कैसी होती. मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं. मेरी शादी ने मुझे एक सबसे अच्छा दोस्त दिया, क्योंकि मेरे एक्स हस्बैंड आज भी, मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं और मेरे बच्चे वो ही मेरा प्यार हैं और मेरी जिंदगी हैं." उन्होंने यह माना कि शादी में उन्होंने कई "गलतियां" कीं, लेकिन शादी करना उन गलतियों में से एक नहीं था. 

ये भी पढ़ें- 19 में प्रेग्नेंट हुईं, 20 की उम्र में बनीं मां, बिना शादी 28 की उम्र में खड़ा किया 5,500 करोड़ का बिजनेस साम्राज्य

पूजा बेदी ने कहा- 12 साल के लिए शुक्रगुजार हूं

पूजा बेदी ने जब बेटी 5 साल की और बेटा दो साल का था. जब अलग होने का फैसला किया. उन्होंने कहा, "मैं उन 12 साल के लिए शुक्रगुजार हूं, जो हमने साथ बिताए और उन बच्चों के लिए जो हमारे हुए. धन्यवाद, लेकिन सिर्फ इसलिए कि मेरे 12 साल अच्छे गुजरे. इसका मतलब यह नहीं है कि मेरे 50 साल बुरे गुजरें. मैं शादी करके भी बहुत खुश थी और तलाक लेकर भी बहुत खुश हूं." अपने बचपन की यादों को शेयर करते हुए पूजा बेदी ने पेरेंट्स कबीर और प्रोतिमा बेदी के तलाक के बारे में बात की. उन्होंने कहा- "मैं अपने माता-पिता को तलाकशुदा देखते हुए बड़ी हुई. जब उनका तलाक हुआ तब मैं 5 साल की थी. इसके बावजूद मैंने उनके बीच बेहद प्यार और सम्मान का रिश्ता देखा है. मैंने उन्हें एक-दूसरे का सबसे अच्छा दोस्त बनते देखा. मेरे पापा अपनी दूसरी पत्नी के साथ हनीमून पर होते हुए भी, हमारे यहां आकर रुके."

एक्स हस्बैंड की वाइफ से भी है अच्छा रिश्ता

पूजा बेदी ने बताया कि उनके एक्स हस्बैंड के पत्नी लायला के साथ भी उनका अच्छा रिश्ता है. उन्होंने कहा, "उनकी लेटेस्ट पत्नी, लायला बहुत प्यारी हैं. मैं उन्हें तब से जानती हूं. जब मैं जूनियर KG में थी. उनका बेटा तो मेरे परिवार का ही एक हिस्सा है. मेरी बेटी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं लायला आंटी और जान (उनके बेटे) के बिना अपनी जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकती  क्योंकि हमारा परिवार अब और बड़ा हो गया है."

पूजा बेदी की पर्सनल वाइफ के बारे में

पूजा बेदी ने 1994 में फरहान फर्नीचरवाला से शादी की. कपल की बेटी अलाया एफ का जन्म 1997 में हुआ. वहीं बेटे ओमर का जन्म हुआय 2003 में कपल का तलाक हो गया और उनकी शादी को दशक निकल गया है. वहीं एक्ट्रेस के पिता कबीर बेदी हैं, जिन्होंने 4 शादियां की हैं. एक्टर ने पहली शादी 1969 में प्रोतिमा बेदी से की थी, जिनसे 1974 में तलाक हो गया. इसके बाद 1980 में सुसेन हैम्प्रेस से दूसरी शादी की और 1990 में तलाक हो गया. तीसरी शादी निक्की बेदी से की, जो 1992 में की थी. वहीं 2005 में तलाक हो गया. इसके बाद एक्टर ने प्रवीन दुसांझ से 2016 में शादी की. 

ये भी पढ़ें- Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 1: आयुष्मान खुराना की फिल्म पहले दिन कमाने जा रही इतने करोड़

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pooja Bedi, Farhan Furniturewala, Pooja Bedi Divorce, Pooja Bedi Husband
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com