विज्ञापन

आमिर, सनी की हीरोइन, 90s के दशक में दिलों पर छाई, अब बोलीं- 'मैं अच्छी एक्ट्रेस नहीं, इसलिए करती थी एक्सपोज'

बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस ऐसी रहीं जिन्होंने अच्छा खासा करियर छोड़ शादी की और फिर फिल्मों को अलविदा कह गईं. दिग्गज एक्टर कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी उनमें से एक हैं.

आमिर, सनी की हीरोइन, 90s के दशक में दिलों पर छाई, अब बोलीं- 'मैं अच्छी एक्ट्रेस नहीं, इसलिए करती थी एक्सपोज'
पूजा बेदी फोटो

बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस ऐसी रहीं जिन्होंने अच्छा खासा करियर छोड़ शादी की और फिर फिल्मों को अलविदा कह गईं. दिग्गज एक्टर कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी उनमें से एक हैं. पूजा बेदी ने अपनी टीनएज की शुरुआत में ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी और 1991 की फिल्म 'विषकन्या' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. 90 के दशक में पूजा के सेंसुअल लुक और स्टाइल की वजह से उन्हें 'सेक्स सिंबल' का टैग दिया गया. हालांकि जल्द ही उन्होंने फिल्मों की दुनिया से नाता तोड़ लिया. अब हाल में एक बातचीत के दौरान पूजा ने खुद को दिए इस टैग के बारे में खुलकर बात की और बात को स्वीकार किया कि वह एक अच्छी एक्ट्रेस नहीं थीं.

‘मैं अच्छी एक्ट्रेस नहीं थी, इसलिए..'

जोस अलुक्कास के यूट्यूब चैनल पर सुहासिनी मणिरत्नम से बात करते हुए पूजा बेदी ने कहा, "मेरी मां ने मुझे हमेशा सिखाया कि तुम जो भी करो, उसमें अपना 100 प्रतिशत दो, वरना उसे बिल्कुल मत करो. तुम जो भी करो, उसमें बेहतरीन बनने की कोशिश करो. मैं फिल्मों में थी और सच कहूं तो मैं बहुत अच्छी एक्ट्रेस नहीं थी. मैं सेक्सी दिखती थी. मैं सेक्सी दिखने में 100 प्रतिशत थी. मुझे 'इंडिया का सेक्स सिंबल' कहा जाता था."

एक्ट्रेस ने साफ तौर पर माना कि उन्हें लगता था कि उनकी एक्टिंग स्किल्स उतनी अच्छी नहीं थीं, इसलिए वो कभी बेस्ट एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी. उन्होंने आगे कहा, "इसलिए मैं लोगों का ध्यान भटकाने के लिए अपनी क्लीवेज दिखाती थी, ताकि कोई ऊपर न देखे, क्योंकि वे नीचे देखने में ही इतने व्यस्त रहते थे."

तलाक को लेकर क्या बोलीं पूजा बेदी?

पूजा बेदी ने अपने तलाक के बारे में बात करते हुए कहा कि, "शादी एक अनुभव है, यह एक सफर है. मैं अपने दो प्यारे बच्चों के लिए उनका शुक्रिया अदा करती हूं. मुझे नहीं पता कि उनके बिना मेरी जिंदगी कैसी होती. मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं. मेरी शादी ने मुझे एक सबसे अच्छा दोस्त दिया, क्योंकि मेरे एक्स हस्बेंड आज भी मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं और मेरे बच्चे, वे ही मेरा प्यार, मेरी जिंदगी है." एक्ट्रेस ने माना कि शादी में उन्होंने कई गलतियां कीं, लेकिन शादी करना उनमें से एक नहीं था.

यह भी पढ़ें: अनुराग कश्यप के ब्राह्मण टिप्पणी विवाद ने पकड़ा तूल, सूरत में दर्ज हुई शिकायत, कोर्ट तक पहुंचा मामला

पूजा बेदी ने 1994 में फरहान फर्नीचरवाला से शादी की थी. 1997 में इस जोड़ी के घर बेटी अलाया एफ का जन्म हुआ, और उसके बाद उनके बेटे उमर का. शादी के लगभग एक दशक बाद, 2003 में दोनों का तलाक हो गया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com