विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2020

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद जिया खान की मम्मी ने शेयर किया Video, सलमान खान पर लगाए गंभीर आरोप

दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान (Jiah Khan) की मम्मी रबिना अमीन (Rabia Amin) ने एक वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो में सलमान खान (Salman Khan) के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Also Read in
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद जिया खान की मम्मी ने शेयर किया Video, सलमान खान पर लगाए गंभीर आरोप
जिया खान (Jiah Khan) की मम्मी ने सलमान खान (Salman Khan) पर लगाए आरोप
नई दिल्ली:

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Death) के निधन ने जहां फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कई बातों पर सवालिया निशान लगाए हैं. वहीं कई लोग अपनी बात खुलकर सामने रखने के लिए भी आगे आ रहे हैं. जहां कुछ लोग अपने डिप्रेशन की बात को खुलकर स्वीकार कर रहे हैं तो वहीं दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान (Jiah Khan) की मम्मी रबिना अमीन (Rabia Amin) ने एक वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो में सलमान खान (Salman Khan) के ऊपर सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) के खिलाफ जांच को प्रभावित करने के लिए अपने रसूख का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया है. उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. 

जिया खान (Jiah Khan) की मम्मी रबिना अमीन इस वीडियो में सबसे पहले सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर शोक जताती हैं और फिर कहती हैं कि बॉलीवुड में इस दादागीरी के खिलाफ जागना चाहिए. बता दें कि जिया खान का 2013 में 25 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था, पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था. वीडियो में रबिना कहती हैं, 'बॉलीवुड को अब जागना होगा. बॉलीवुड को इस दादागीरी को खत्म करना होगा. मैं यह कहना चाहूंगा कि दादागीरी भी एक तरह से किसी को मारने की तरह ही है. जो कुछ भी अब हो रहा है, वह मुझे 2015 की याद दिलाता है. मुझे एक सीबीआई अफसर ने लंदन से बुलाया था. मैं उससे मिलने गई तो उसने मुझसे कहा था, 'आप आ जाओ हमें एक अहम सबूत मिला है.' मैं वहां पहुंची तो उसने मुझसे कहा, 'सलमान खान ने मुझे कॉल किया था. वह रोजाना ही मुझे कॉल करते हैं और कहते हैं कि वह बहुत पैसा खर्च कर चुके हैं. प्लीज लड़के (सूरज पंचोली) को प्रताड़ित मत करना और इंटेरोगेट भी मत करना. उसे छूना भी मत. तो हम क्या कर सकते हैं मैडम.' वह बहुत हताश नजर आ रहा था, मैं इस मामले को दिल्ली में बैठी उच्च सीबीआई अफसरों तक लेकर गई, और मैंने इसकी शिकायत भी की. अगर आप इस तरह पैसे और अपनी ताकत का इस्तेमाल मौत और जांच को प्रभावित करने के लिए करेंगे तो मुझे समझ नहीं आता कि बतौर सिटिजन हम कहां जाएंगे. किसके पास जाएंगे? मैं सिर्फ इतना ही कहना चाहूंगी कि खड़े होइए, लड़े, प्रदर्शन करें और बॉलीवुड के इस जहरीले बर्ताव को खत्म करें.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jiah Khan Mother, Rabia Amin, Salman Khan, Sooraj Pancholi, Sushant Singh Rajput Death, Sushant Singh Rajput
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com