विज्ञापन
This Article is From Mar 04, 2021

जाह्नवी कपूर ने स्टाइलिश अंदाज में कराया फोटोशूट, वायरल हुआ एक्ट्रेस का ग्लैमरस Video

जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) का यह स्टाइलिश फोटोशूट फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. देखें वायरल Video

जाह्नवी कपूर ने स्टाइलिश अंदाज में कराया फोटोशूट, वायरल हुआ एक्ट्रेस का ग्लैमरस Video
जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना खूब पसंद है. एक्ट्रेस आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियो फैन्स के बीच शेयर करती रहती हैं. जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग की वजह से उनके पोस्ट खूब वायरल होते हैं. एक्ट्रेस ने अब फिर से नए अंदाज में स्टाइलिश फोटोशूट कराया है. जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor Video) ने इवेंट का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उनका आकर्षक अंदाज नजर आ रहा है.

जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) ने कुछ घंटे पहले ही वीडियो को शेयर किया है. वीडियो किस कदर लोकप्रिय हो रहा है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 14 लाख 10 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है: "गोल्डन." वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि वो नए-नए पोज में फोटोशूट करा रही हैं. फैन्स उनके वीडियो पर हमेशा की तरह खूब रिएक्शन दे रहे हैं.

जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) जल्द ही हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'रूही' में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार दिखेंगे. जाह्नवी कपूर आखिरी बार फिल्म गुंजन सक्सेना में दिखाई दी थीं. इस फिल्म में एक्ट्रेस ने भारत की पहली महिला पायलट का किरदार अदा किया था. फिल्म में जाह्नवी के रोल ने लोगों का खूब दिल जीता था. एक्ट्रेस जल्द ही करण जौहर की फिल्म तख्त में नजर आने वाली हैं. जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से सिनेमा में डेब्यू किया था. फिल्म में उन्होंने ईशान खट्टर के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. इसके बाद उन्होंने ओटीटी पर 'घोस्ट स्टोरी' में मुख्य भूमिका निभाते हुए भी दर्शकों का खूब दिल जीता. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jhanvi Kapoor, Jhanvi Kapoor Video, Jhanvi Kapoor Photos, Jhanvi Kapoor Viral Photo, Jhanvi Kapoor Photoshoot, Jhanvi Kapoor Glamorous Photoshoot, Jhanvi Kapoor Stylish Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com