टेलीविजन की प्रसिद्ध अभिनेत्री जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई हैं. अपने लुक्स और अभिनय से लोगों के बिच काफी फेमस हैं. वह टीवी की चर्चित अभिनेत्रियों में से हैं. टीवी के फेमस शो बेहद में सायको लवर माया का किरदार निभाकर उन्होंने खूब लोकप्रियता हासिल की है. फिलहाल वह अपनी कुछ तसवीरों से सुर्खियों में हैं. जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके लुक्स को काफी पसंद किया जा रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) ने यह तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में उन्होंने व्हाइट कलर का सूट पहना है और उसपर ब्लू कलर का सिल्क का दुपट्टा केरी किया है. उनका यह क्लासिकल लुक शानदार लग रहा है. फोटो में जेनिफर का अंदाज जबरदस्त लग रहा है. फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है 'इस कुर्ता दुपट्टे को किसी भी दिन मेरी स्विटशर्ट जितना ही अच्छा'. उनकी यह फोटो देख फैन्स खूब तारीफ कर रहे हैं. उनके एक फैन ने कमेंट कर लिखा है 'आप बहुत अच्छे लग रहे हो' तो दूसरे फैन ने कहा 'अतिसुंदर'.
बता दें, जेनिफर (Jennifer Winget) ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 12 साल की उम्र में 'राजा को रानी से प्यार हो गया' फिल्म में काम करना शुरू किया था. इसके बाद जेनिफर ने 'कार्तिका' सीरियल से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था. साल 2009 में वह 'दिल मिल गए' में नजर आई थीं, जिसमें उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था. इसके बाद साल 2013 में संजय लीला भंसाली के शो 'सरस्वतीचंद्र' में कुमुद देसाई का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें अवॉर्ड भी मिला था. साल 2016 में बेहद में सायको लवर माया का रोल निभाकर उन्होंने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं