विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2019

जयललिता की बायोपिक में कंगना रनौत का लुक आया सामने, पहचानना हुआ मुश्किल- देखें Pics

तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता (Jayalalithaa Biopic) की बायोपिक में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) नजर आएंगी. अब उनकी तस्वीर खूब वायरल हो रही है.

जयललिता की बायोपिक में कंगना रनौत का लुक आया सामने, पहचानना हुआ मुश्किल- देखें Pics
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का लुक हुआ वायरल
  • कंगना रनौत का लुक हुआ वायरल
  • जयललिता की बायोपिक में आएंंगी नजर
  • ए.एल विजय इस फिल्म को कर रहे हैं डायरेक्ट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता (Jayalalithaa Biopic) पर बन रही फिल्म 'थलाइवी' (Thalaivi) के लिए जमकर मेहनत कर रही हैं. अब इस फिल्म में उनके लुक की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत सुर्खियां बटोर रही है. इस तस्वीर को देखने के बाद कंगना रनौत को पहचान पाना वाकई बहुत मुश्किल हो रहा है. उनके लुक पर सोशल मीडिया पर कमेंट्स की भरमार आ गई है. कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का यह लुक खूब वायरल हो रहा है.

सपना चौधरी ने साड़ी पहन स्टेज पर किया धमाकेदार डांस, बार-बार देखा जा रहा Video

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) जयललिता (Jayalalithaa Biopic) की बायोपिक के रंग में इस तरह डूबी थीं कि उन्होंने अपने मनाली वाले घर को पूरी तरह से डांस स्टूडियो में बदल दिया था. फिल्म 'थलाइवी' (Thalaivi) में वह तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता का किरदार निभाती नजर आएंगी. उनकी टीम ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है.

खेसारी लाल यादव ने बिग बॉस से निकलते ही Youtube मचाया धमाल, 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया Video

तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता (Jayalalithaa Biopic) की बायोपिक का नाम नाम तमिल में 'थलाइवी' और हिंदी में 'जया' रखा गया है. इसका निर्देशन ए.एल विजय कर रहे हैं. इस साल कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की दो फिल्में 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' और 'जजमेंटल है क्या' रिलीज हुई थी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jayalalithaa, Kangana Ranaut, Jayalalithaa Biopic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com