विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2025

जया प्रदा ने बेटे सम्राट के साथ शेयर की फोटो, पर्सनैलिटी ऐसी जैसे अक्षय, लोग बोले- फिल्मी हीरो बच के रहना

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जया प्रदा के बेटे सम्राट की फोटो सामने आई है. उनकी पर्सनैलिटी और लुक्स देखकर लोग हैरान रह गए हैं और कह रहे हैं कि उन्हें तो पता ही नहीं था कि एक्ट्रेस का इतना हैंडसम बेटा है.

जया प्रदा ने बेटे सम्राट के साथ शेयर की फोटो, पर्सनैलिटी ऐसी जैसे अक्षय, लोग बोले- फिल्मी हीरो बच के रहना
जया प्रदा ने बेटे सम्राट के साथ शेयर की फोटो
नई दिल्ली:

जया प्रदा अपने टाइम की जानी-मानी एक्ट्रेस रह चुकी हैं. जया ने उस दौर के सभी टॉप हीरो के साथ स्क्रीन शेयर किया है. भले ही अब फिल्मों में एक्ट्रेस ज्यादा ना दिखाई देती हों, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें एक्टिव देखा जाता है. जया प्रदा ने कुछ समय पहले अपने बेटे सम्राट के साथ न्यूयॉर्क में मस्ती करते हुए दिल छू लेने वाली एक तस्वीर शेयर की थी. उन्होंने अपने बेटे के साथ कई तस्वीरें साझा कीं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस को डार्क येलो टी-शर्ट में देखा गया था, जबकि सम्राट ब्लैक टी-शर्ट में नजर आए थे. ये तस्वीरें एक बार फिर से वायरल होने लगी हैं.

जया प्रदा के बेटे की फोटो हो रही है वायरल

इन तस्वीर में दोनों न्यूयॉर्क ब्रिज पर खुशी-खुशी पोज दे रहे हैं. पोस्ट को शेयर करते ही एक्ट्रेस ने लिखा था, "अपने बेटे सम्राट के साथ अपने नए शहर में मजेदार समय". इस पोस्ट पर फैन्स की भी ढेरों प्रतिक्रियाएं आई थीं और अब भी आ रही हैं. एक फैन ने लिखा, 'अद्भुत...बहुत अच्छा समय बिताया. एनवाईसी क्लिक'. तो एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप दोनों बहुत सुंदर लग रहे हैं'.

जया की बहन के बेटे हैं सम्राट 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सम्राट जया की बहन के बेटे हैं, जिसे उन्होंने गोद लिया है. वह तमिल सिनेमा में काम करते हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक वह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे. आपको बता दें कि जया ने 22 फरवरी 1986 को निर्माता श्रीकांत नाहटा से शादी की थी. वर्क फ्रंट की बात करें तो जया ने हिंदी और तेलुगू फिल्मों के साथ-साथ कन्नड़, तमिल, मलयालम, बंगाली और मराठी फिल्मों में भी अभिनय किया है. वह आखिरी बार 2023 में हनीफ अडेनी द्वारा निर्देशित मलयालम डकैती एक्शन कॉमेडी फिल्म 'रामचंद्र बॉस एंड कंपनी' में दिखाई दी थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaya Prada, Jaya Prada Son, Jaya Prada Son Photo, Samrat Nahata, Jaya Prada News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com