विज्ञापन

जया प्रदा का 47 साल पुराना वो गाना, जिसकी धुन नाचा पूरा भारत, थिएटर में दोबारा चलाने की होती थी डिमांड

बॉलीवुड के कई पुराने गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं. समय बितता चला गया लेकिन यह गाने आज तक पुराने नहीं हुए. ऐसे ही एक 47 साल पुराना गाना है, जिसे एक समय पूरे भारत को जमकर डांस करवाया था.

जया प्रदा का 47 साल पुराना वो गाना, जिसकी धुन नाचा पूरा भारत, थिएटर में दोबारा चलाने की होती थी डिमांड
जया प्रदा का 47 साल पुराना वो गाना, जिसकी धुन नाचा पूरा भारत
NDTV

बॉलीवुड के कई पुराने गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं. समय बितता चला गया लेकिन यह गाने आज तक पुराने नहीं हुए. ऐसे ही एक 47 साल पुराना गाना है, जिसे एक समय पूरे भारत को जमकर डांस करवाया था. इस गाने की एक धुन सुनते ही लोग थरकने को मजबूर हो जाते थे. गाने में एक्ट्रेस ने डफली की धुन पर दर्शकों को खूब नचाया था. यह गाना साल 1979 की फिल्म ‘सरगम' का है. इस गाने का नाम ‘डफली वाले, डफली बजा' है.

फिल्म का हिस्सा नहीं था गाना 

यह गाना जया प्रदा और ऋषि कपूर पर फिल्माया गया था. इसे महान गायक मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी. संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया और बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे. दिलचस्प बात यह है कि ‘डफली वाले, डफली बजा' शुरू में फिल्म का हिस्सा नहीं था. मेकर्स ने बाद में इसे जोड़ने का फैसला किया. समय की कमी के कारण इसे सिर्फ एक दिन में शूट कर लिया गया. फिर भी यह गाना इतना पॉपुलर हो गया कि आज 47 साल बाद भी लोग इसे सुनते हैं.

जया प्रदा को बनाया रातों-रात सुपरस्टार

फिल्म थिएटर में जब ‘डफली वाले, डफली बजा' चलता तो दर्शक खुशी से नाचने लगते थे. कहा जाता है कि कई बार शो बीच में रोककर गाने को दोबारा चलाने की मांग करते थे. ‘डफली वाले, डफली बजा' इतना हिट हुआ कि जया प्रदा को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया.‘सरगम' जया प्रदा की हिंदी सिनेमा में पहली फिल्म थी. इसे के. विश्वनाथ ने लिखा और डायरेक्ट किया था. यह उनकी तेलुगु फिल्म ‘सिरी सिरी मुव्वा' का हिंदी वर्जन थी. उस फिल्म में भी जया प्रदा ने काम किया था और वहां से वे साउथ में स्टार बनी थीं. हिंदी फिल्म में उन्होंने एक मूक डांसर का किरदार निभाया था.

बना कल्ट क्लासिक गाना

‘डफली वाले, डफली बजा' न सिर्फ उस समय सुपरहिट रहा बल्कि बाद में कई फिल्मों में इसे रीक्रिएट भी किया गया. आज भी यह कल्ट क्लासिक माना जाता है. रफी साहब और लता दीदी की आवाज में यह गाना हमेशा के लिए अमर हो गया है. आसान भाषा और मधुर धुन के कारण यह आज भी युवा और पुरानी पीढ़ी दोनों को पसंद आता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dafli Wale Dafli Baja Song, Sargam, Jaya Prada, Rishi Kapoor, Mohammed Rafi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com