विज्ञापन

नाकाम अमिताभ बच्चन पर जया बच्चन ने किया था यकीन, बिग बी के माता-पिता की एक शर्त और जिंदगी भर का साथी बन गया बॉलीवुड कपल

Jaya Bachchan Amitabh Bachchan Love Story: ये लव स्टोरी है अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की. ये सिर्फ दो बड़े सितारों की कहानी नहीं, बल्कि दो आम दिलों के खास जज्बातों की दास्तान है. प्यार, रिस्पेक्ट,सेक्रिफाइज और साथ निभाने की मिसाल बन चुका ये रिश्ता करीब पाच दशकों से लोगों के दिलों को छू रहा है.

नाकाम अमिताभ बच्चन पर जया बच्चन ने किया था यकीन, बिग बी के माता-पिता की एक शर्त और जिंदगी भर का साथी बन गया बॉलीवुड कपल
Jaya Bachchan Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की लव स्टोरी
नई दिल्ली:

Jaya Bachchan Amitabh Bachchan Love Story: बॉलीवुड की चमक दमक भरी दुनिया में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं. जो वक्त के साथ और गहरे होते चले जाते हैं. वैलेंटाइन डे के मौके पर ऐसी ही लव स्टोरी के बारे में बात करना बहुत जरूरी है. जिस पर वक्त और हालात की सख्ती का भी कोई असर नहीं हुआ. जो हर हाल में एक दूसरे के साथ थे और साथ हैं. ये लव स्टोरी है अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और जया बच्चन (Jaya Bachchan) की. ये सिर्फ दो बड़े सितारों की कहानी नहीं, बल्कि दो आम दिलों के खास जज्बातों की दास्तान है. प्यार, रिस्पेक्ट,सेक्रिफाइज और साथ निभाने की मिसाल बन चुका ये रिश्ता करीब पांच दशकों से लोगों के दिलों को छू रहा है. इन दोनों की कहानी हमें सिखाती है कि सच्चा प्यार शोर नहीं, सुकून होता है. जो मुश्किल वक्त में एक दूसरे का हाथ छोड़ता नहीं बल्कि कसकर थामे रहता है.

पहली मुलाकात से प्यार तक का सफर

Latest and Breaking News on NDTV

1970 के शुरुआती दौर में जया भादुड़ी पहले से ही एक मशहूर अभिनेत्री थीं. जबकि अमिताभ बच्चन अपने स्ट्रगल के दिनों में थे. पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट में दोनों के बीच एक नॉर्मल सी मुलाकात हुई. जो कहानी धीरे धीरे उनके दिलों तक पहुंच गई. अमिताभ ने जब एक मैगजीन कवर पर जया को देखा. तब उन्हें लगा कि यही उनकी सपनों की लड़की है. जो संस्कारी भी और मॉर्डन भी है.

Latest and Breaking News on NDTV

फिल्म गुड्डी के सेट पर दोनों को एक दूसरे को करीब से जानने का मौका मिला. जया ने अमिताभ की सादगी और सोच को पहचाना. जब दुनिया उन्हें नजरअंदाज कर रही थी. जया का भरोसा था कि ये शख्स एक दिन बहुत बड़ा स्टार बनेगा. यहीं से दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों एक दूसरे के बिना अधूरे लगने लगे.

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी की 12 रेयर फोटो, जिसमें न्यौता नहीं मिला तो रेखा हुई थीं नाराज

शादी, फैमिली और साथ निभाने का वादा

Latest and Breaking News on NDTV

जब अमिताभ बच्चन के साथ कोई एक्ट्रेस काम करने के लिए तैयार नहीं थी. तब जया भादुड़ी उनके साथ जंजीर करने के लिए राजी हुईं. जंजीर की कामयाबी के बाद एक लंदन ट्रिप ने उनकी जिंदगी का रुख ही बदल दिया. अमिताभ के माता पिता ने साफ कह दिया कि शादी के बिना ट्रिप नहीं. बस फिर क्या था अमिताभ ने उसी पल जया को शादी के लिए प्रपोज किया और जया ने बिना सोचे हां कह दी.

3 जून 1973 को सादगी भरे फंक्शन में दोनों हमेशा के लिए एक हो गए. जया ने अपने करियर से ब्रेक लेकर परिवार को चुना. जो उनका अपना फैसला था. अमिताभ आज भी इस सेक्रिफाइज को सबसे बड़ी ताकत मानते हैं. हालांकि शादी के बाद कभी अमिताभ का नाम दूसरी एक्ट्रेस से जुड़ा तो कभी नाकामी का दौर भी रहा. लेकिन दोनों मजबूत से एक दूसरे का साथ निभाते रहे हैं और निभा भी रहे हैं.

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी में शामिल होने वाली इकलौती एक्ट्रेस की 10 फोटो, बॉलीवुड का है बड़ा नाम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com