विज्ञापन

रणवीर सिंह पर भारी पड़ता है धुरंधर 2 का ये जासूस, जिसकी वजह कभी बिस्तर से नहीं उठ पाया दाउद इब्राहिम

'धुरंधर 2' में भारत का सबसे बड़ा दुश्मन दाउद इब्राहिम दिखाई दिया. आदित्य धर ने ये भी बताया कि वो अब कहां है, किस हाल में है और उसका ये हाल किसने बनाया है.

रणवीर सिंह पर भारी पड़ता है धुरंधर 2 का ये जासूस, जिसकी वजह कभी बिस्तर से नहीं उठ पाया दाउद इब्राहिम
धुरंधर 2 के रिलीज होते ही आया भारत का सबसे बड़ा जासूस, रणवीर सिंह नहीं ये एक्टर
नई दिल्ली:

दाउद इब्राहिम अब कहां है? 1992 के बम धमाकों का दोषी किस हालत में है? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जो अकसर भारतीयों के जेहन में उठते हैं. लेकिन धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर ने इस मुश्किल सवाल का बहुत ही आसानी से जवाब दे डाला है. धुरंधर 2 का सबसे बड़ा सस्पेंस ही यही है कि दाउद इब्राहिम की एक भारतीय जासूस ने ऐसी हालत कर दी है कि ना तो वो चल सकता है और ना ही बिस्तर से उठ सकता है. उसकी हालत करने वाला हमजा अली मजारी नहीं है बल्कि एक वो जासूस है जो पाकिस्तान में 45 साल से एक्टिव है और वहां की राजनीति का एक नामचीन चेहरा बन चुका है. 

यह भी पढ़ें: नोटबंदी से अतीक अहमद तक, 'धुरंधर 2' में खुले सारे राज- रणवीर सिंह की मूवी का फर्स्ट डे फर्स्ट शो रिव्यू

दाउद इब्राहिम को धुरंधर 2 में बिस्तर बिछाने वाला कोई और नहीं बल्कि जमील जमाली है. जमाली पाकिस्तान में भारतीय जासूस है और वह 45 साल से छिपकर इस काम को अंजाम दे रहा है. इस सस्पेंस को सोशल मीडिया पर सामने ला दिया गया है. वैसे फिल्म में यह काफी तगड़े तरीके से दिखाया जाता है और एकदम से रणवीर सिंह जमील जमाली यानी राकेश बेदी के 'तू मेरा बच्चा है' वाले डायलॉग में सेट बैठने लगते हैं. बेशक हमजा अली मजारी बने रणवीर सिंह बहुत कुछ करते हैं, लेकिन आखिर में पता चलता है कि इस खेल की चाबी तो जमील जमाली के हाथ में है. इस तरह धुरंधर 2 का सबसे बड़ा जासूस हमजा अली मजारी नहीं है बल्कि जमील जमाली.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Release LIVE Updates: दाउद इब्राहिम का पाकिस्तान में क्या हुआ हश्र, आदित्य धर ने धुरंधर 2 में खोला राज

वैसे भी राकेश बेदी टीवी से लेकर सिनेमा की दुनिया तक के ऐसे एक्टर हैं जो अपनी कमाल की एक्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं. उनके डायलॉग बोलने का अंदाज बेमिसाल है और कॉमिक टाइमिंग तो पूछो ही मत. तभी तो पहले पार्ट में जमील जमाली जहां भारत का दुश्मन नजर आ रहा था, वो धुरंधर 2 आते-आते सबसे बड़ा देशभक्त बन गया. यही तो आदित्य धर का कमाल है कि उन्होंने पूरा गेम ही बदल दिया.

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 में नरेंद्र मोदी के पीएम बनने पर कांपने लगा था पाकिस्तान, दाउद बोला- जब से चायवाला हिंदुस्तान में आया है

फिर दाउद इब्राहिम को लेकर जिस तरह की इन्फॉर्मेशन उन्होंने दिखाई है वो तो बड़े-बड़े जासूसों के पास भी नहीं है. दाउद कहां और किस हालात में है, इस सिर्फ दर्शकों के लिए ही नहीं बल्कि फिल्म में रणवीर सिंह के लिए भी चौंकाने वाला रहता है. अब हम ज्यादा तो नहीं बता सकते, लेकिन अगर आपने फिल्म देखी तो आप भी यही कहेंगे कि ओ तेरी तो आदित्य तो ज्ञान का भंडार है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com