बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी (Javed Jaaferi) का कहना है कि एक आदर्श लोकतंत्र में अलग-अलग विचारों का सह-अस्तित्व होना चाहिए. पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Attack) के बाद अपनी टिप्पणियों को लेकर अभिनेता निशाने पर आ गए थे, जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी. मशहूर अभिनेता व कॉमेडियन जगदीप (Jagdeep) के बेटे जावेद जाफरी (Javed Jaaferi) ने यहां आईएएनएस को बताया, "अगर मेरी राय लोगों के बीच राय या विचार के समान नहीं है तो फिर इसे राष्ट्र विरोधी कहना गलत है और निश्चित रूप से दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र इस तरह से काम नहीं कर सकता." जावेद जाफरी (Javed Jaaferi) कहा, "बेशक, ये लोग जो दूसरों पर अपनी राय थोपने की कोशिश करते हैं और अलग-अलग राय रखने वालों की पसंद को दबाते हैं, संख्या में मामूली हैं लेकिन दुर्भाग्य से ये शोर मचाने व बवाल करने वालों में से हैं."
प्रीति जिंटा ने गाय से पूछा सवाल, मिला ऐसा जवाब Video हो गया वायरल
14 फरवरी को जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में हुए हमले के बाद जावेद जाफरी (Javed Jaaferi) ने ट्वीट किया था, "वे खुद को 'जैश-ए-मोहम्मद' कहते हैं..पैगंबर के नाम के पीछे छिपना और इस्लाम के नाम पर इस तरह के जघन्य, अमानवीय और कायराना कृत्य करना कितनी शर्म की बात है. उन सभी धार्मिक संगठनों और सरकारों पर शर्म आती है जो अप्रत्यक्ष रूप से अपनी चुप्पी से इनका समर्थन करते हैं." इस ट्वीट के बाद उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा और फिर उन्होंने ट्वीट कर माफी मांगी. जावेद जाफरी (Javed Jaaferi) ने ट्वीट कर कहा, "जो दोस्त, फॉलोअर और साथी भारतीय मेरे ट्वीट से आहत हुए हुए हैं, मैं उनसे तहे दिल से माफी मांगता हूं. जिस तरह से इसकी व्याख्या की गई, मेरा वह मतलब नहीं था. यह शब्दों का गलत चयन था. कृपया मुझे जज करने से पहले आतंकवादियों और पाकिस्तान की निंदा करने वाले मेरे पहले के ट्वीट्स को टाइमलाइन पर पढ़ लें."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
डॉक्टर के पास पहुंची इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का Video हुआ वायरल, देखकर हैरान रह जाएंगे
यह पूछ जाने पर कि क्या वह अपनी राय खुलकर व्यक्त करने को लेकर डरे हुए हैं तो जावेद जाफरी (Javed Jaaferi) ने कहा, "वे लोग यही चाहते हैं. वे हमारी आवाज दबाना चाहते हैं..अगर यह उनके शोरशराबे से नहीं मिलती. लेकिन, मैं ऐसा नहीं करूंगा. मैं एक सच्चे लोकतंत्र में विश्वास करता हूं. हर किसी की आवाज सुनी जानी चाहिए. अलग-अलग विचारों का सह-अस्तित्व होना चाहिए और किसी भी स्तर पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए."
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने पार्क में यूं किया योगा, Video हो गया वायरल
बता दें कि जावेद जाफरी (Javed Jaaferi) जल्द ही जी5 की आगामी वेब सीरीज 'द फाइनल कॉल' में नजर आएंगे.
इनपुट आईएएनएस से
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं