विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2020

बेंगलुरु में पुलिस ने क्रेन से हटाई ईसा मसीह की प्रतिमा, तो जावेद अख्तर बोले- मैं नास्तिक हूं, लेकिन मेरा सिर शर्म से...

बेंगलुरु में पुलिस ने हटाई ईसा मसीह (Jesus Christ) की प्रतिमा तो जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने ट्वीट कर कही ये बात...

बेंगलुरु में पुलिस ने क्रेन से हटाई ईसा मसीह की प्रतिमा, तो जावेद अख्तर बोले- मैं नास्तिक हूं, लेकिन मेरा सिर शर्म से...
जावेद अख्तर (Javed Akhtar) की फाइल फोटो
  • बेंगलुरु में पुलिस ने हटाई ईसा मसीह की प्रतिमा
  • जावेद अख्तर ने ट्वीट कर यूं लगाई फटकार
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ट्वीट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मशहूर गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) हमेशा अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. उन्होंन फिर से एक ट्वीट किया है जो खूब ध्यान खींच रहा है. जावेद अख्तर (Javed Akhtar) अपने इस ट्वीट के जरिए बेंगलुरु पुलिस पर जमकर निशाना साधा है. दरअसल, कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु में ईसा मसीह की प्रतिमा हटाने का आदेश दिया था. पुलिस ने सरकार का आदेश मानते हुए क्रेन से ईसा मसीह की प्रतिमा को हटा दिया. हालांकि, अब इस पर जावेद अख्तर का गुस्सा फूटा है. उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. 

Baaghi 3 Box Office Collection Day 1: टाइगर श्रॉफ की 'बागी 3' ने पहले दिन की तूफानी शुरुआत, कमा डाले इतने करोड़


बता दें, जावेद अख्तर (Javed Akhtar) लगभग हर समसामयिक मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात जनता के सामने रखते नजर आते हैं. उन्होंने बेंगलुरु की इस खबर पर रिएक्शन देते हुए ट्विटर हैंडल पर लिखा, "हालांकि, मैं नास्तिक हूं, लेकिन एक भारतीय होने के नाते मेरा सिर शर्म से झुक गया है. कर्नाटक सरकार (Karnataka Government) के आदेश पर बेंगलुरु के पास पुलिस ने ईसा मसीह (Jesus Christ) की प्रतिमा को क्रेन के जरिए हटा दिया."

सलमान की 'राधे' और अक्षय की 'लक्ष्मी बॉम्ब' के टकराव पर बन रहे Memes, इंटरनेट पर यूं उड़ा मजाक...

वहीं, मशहूर शायर जावेद अख्तर (Javed Akhtar) अकसर समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय बेबाकी से जनता के सामने रखते नजर आते हैं. जावेद अख्तर ने नागरिकता संशोधन कानून, एनपीआर (NPR) और एनआरसी (NRC) को लेकर भी अपना विरोध दर्ज कराया था. जावेद अख्तर ने अपने ट्वीट कि जरिए सीएए को लेकर कई बार सरकार पर निशाना साधा है. एक बार फिर लेखक का ये ट्वीट खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Javed Akhtar, Javed Akhtar Tweet Viral, Javed Akhtar Twitter Reaction On Bengluru Police, Javed Akhtar Twitter, Javed Akhtar On Police Removes Jesus Statue
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com