विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2020

ताहिर हुसैन को लेकर ट्वीट करने पर ट्रोल हो रहे थे जावेद अख्तर, अब यूं दिया सोशल मीडिया पर जवाब

जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने बीते दिन ताहिर हुसैन (Tahir Hussain) को लेकर ट्वीट किया था, जिसपर वह काफी ट्रोल हो रहे थे. लेकिन हाल ही में बॉलीवुड राइटर ने अपनी सफाई के तौर पर एक और ट्वीट किया है.

ताहिर हुसैन को लेकर ट्वीट करने पर ट्रोल हो रहे थे जावेद अख्तर, अब यूं दिया सोशल मीडिया पर जवाब
जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
  • ताहिर हुसैन पर ट्वीट करने के लिए ट्रोल हुए जावेद अख्तर
  • सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जवाब
  • जावेद अख्तर का ट्वीट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षद ताहिर हुसैन (Tahir Hussain) के खिलाफ हत्या, आगजनी और हिंसा फैलाने का मामला दर्ज किया गया है. इसके बाद से ही उन्हें आम आदमी पार्टी ने भी प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है. AAP पार्षद ताहिर हुसैन को लेकर बीते दिन जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने भी ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि केवल ताहिर हुसैन ही क्यों. उनके इस ट्वीट पर लोगों ने न केवल उनका विरोध किया, बल्कि उन्हें खूब ट्रोल भी किया. हालांकि, अब जावेद अख्तर ने जवाब के तौर पर एक और ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा की मुझे गलत समझने के लिए काफी सुविधाजनक है. 

आयुष्मान की फिल्म ने एक हफ्ते में मचाया तूफान, कमाए इतने करोड़

जावेद अख्तर (Javed Akhtar) का सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद आया यह ट्वीट भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है. अपने ट्वीट में जावेद अख्तर ने पिछले ट्वीट पर सफाई पेश करते हुए लिखा, "मुझे गलत समझने के लिए बहुत आसान है. मैं यह नहीं पूछ रहा हूं कि ताहिर क्यों, मैं यह पूछ रहा हूं कि केवल ताहिर हुसैन ही क्यों? उनपर FIR दर्ज क्यों नहीं की गई, जिन्होंने पुलिस की मौजूदगी में खुलेआम हिंसात्मक धमकियां दीं यहां तक कि हाई कोर्ट ने भी हिंसा के इस तांडव में पुलिस की भूमिका के बारे में जिक्र किया है." 

जावेद अख्तर ने ताहिर हुसैन को लेकर किया ट्वीट, दिल्ली पुलिस पर कसा तंज- आपकी निरंतरता को सलाम...

बता दें कि जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने इससे पहले ताहिर हुसैन (Tahir Hussain) को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा था, "बहुत से लोग मारे गए, बहुत से घायल हुए, कई घर जलाए गए, कई दुकानें लूटी गईं लेकिन पुलिस ने केवल एक घर को सील किया और उसके मालिक की तलाश में लगी हुई है. संयोग से उसका नाम ताहिर है. दिल्ली पुलिस की निरंतरता को सलाम है." बता दें कि ताहिर हुसैन पर IB कर्मी अंकित शर्मा की हत्या का आरोप है. अंकित शर्मा के पिता की शिकायत पर ताहिर हुसैन के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

देखें वीडियो

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Javed Akhtar, Tahir Hussain, Aap, Aam Admi Party, Tahir Hussain Video, Javed Akhtar Reply
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com