विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2020

Jannat Zubair और Mr. Faisu ने 'मरदा सारा इंडिया' पर यूं किया साथ डांस, धूम मचा रहा है Video

'मरदा सारा इंडिया' (Marda Sara India) गाने पर खुद जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) और मिस्टर फैसू (Mr. Faisu) साथ में डांस करते हुए दिखाई दिए. उनके इस वीडियो को टी-सीरीज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसमें दोनों का अंदाज देखने लायक है.

Jannat Zubair और Mr. Faisu ने 'मरदा सारा इंडिया' पर यूं किया साथ डांस, धूम मचा रहा है Video
जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) और मिस्टर फैसू (Mr Faisu) ने 'मरदा सारा इंडिया' पर किया शानदार डांस
  • जन्नत जुबैर और मिस्टर फैसू ने किया 'मरदा सारा इंडिया' पर डांस
  • वीडियो में दिखी दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री
  • जन्नत जुबैर और मिस्टर फैसू का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मिस्टर फैसू (Mr. Faisu) का नाया गाना 'मरदा सारा इंडिया' (Marda Sara India) रिलीज हो चुका है. गाने में दोनों की केमिस्ट्री काफी कमाल की लग रही है. यूं तो गाना यू-ट्यूब पर धमाल मचा ही रहा है, इसके साथ ही यह लोगों को भी थिरकने पर खूब मजबूर कर रहा है. हाल ही में 'मरदा सारा इंडिया' गाने पर खुद जन्नत जुबैर और मिस्टर फैसू साथ में डांस करते हुए दिखाई दिए. उनके इस वीडियो को टी-सीरीज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसमें दोनों का अंदाज देखने लायक है. 
 

मिस्टर फैसू (Mr. Faisu) और जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) के इस वीडियो को अब तक करीब 42 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुकी हैं. इसके साथ ही दोनों के वीडियो को लेकर फैंस भी कमेंट करते नहीं थक रहे हैं. जन्नत जुबैर और मिस्टर फैसू के इस वीडियो में उनका डांस तो जबरदस्त है ही, साथ ही दोनों की केमिस्ट्री भी काफी अच्छी लग रही है. वीडियो में डांस स्टेप से लेकर उनके एक्सप्रेशंस तक, जबरदस्त लग रहे हैं. वहीं, 'मरदा सारा इंडिया' (Marda Sara India) सॉन्ग की बात करें तो उस गाने को यू-ट्यूब पर अब तक करीब 92 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसके साथ ही गाने को अब तक 5 लाख से भी ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं.

बता दें कि जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी की दुनिया में कदम रखा था. लेकिन टेलीविजन सीरियल 'तू आशिकी' से उन्होंने लोगों के दिलों में जगह बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. वहीं, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर जन्नत जुबैर 'भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप' और 'फुलवा' में काम कर चुकी हैं. जन्नत बॉलीवुड फिल्म 'हिचकी' और 'लव का दी एंड' में भी नजर आ चुकी हैं. वहीं, मिस्टर फैसू (Mr. Faisu) की बात करें तो उन्होंने टिकटॉक पर अपने वीडियो के जरिए खूब लोकप्रियता हासिल की थी. वह अपने स्टाइल को लेकर भी हमेशा चर्चा में बने रहते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jannat Zubair, Mr Faisu, Jannat Zubair Dance Video, Jannat Zubair Video, Mr Faisu Video, Jannat Zubair And Mr Faisu Dance On Marda Sara India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com