Jana Nayagan Box Office Collection Day 15: बॉक्स ऑफिस पर थलापति विजय की जन नायकन, जिसका हिंदी में नाम जन नेता है. उसकी रफ्तार स्पाइडर मैन के शोर में धीमी पड़ गई है. हालांकि इस धीमी रफ्तार के बावजूद फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. लेकिन स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे के धुआंधार कलेक्शन और अपकमिंग फिल्म बटवारा 1947 और आवारापन 2 की रिलीज के शोर में बजट के मुकाबले थलापति विजय की फिल्म जन नायकन कितने प्रॉफिट में है या घाटे में चल रही है. आइए आपको बताते हैं.
जन नायकन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 15
सैकनिल्क के अनुसार, 15वें दिन 1.60 करोड़ की कमाई फिल्म ने 3,901 शोज के जरिए हासिल की है, जिसके बाद भारत में ग्रॉस कलेक्शन 215.87 करोड़ हो गया है. जबकि नेट कलेक्शन 185.15 करोड़ हो पाया है. वहीं 15वें दिन 30 लाख कमाई के साथ ओवरसीज 92.80 करोड़ कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया है. इसके बाद दुनियाभर में फिल्म ने 308.67 करोड़ की कमाई हासिल की है.
थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन की कमाई का गणित
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद जन नायकन 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को एच विनोथ ने डायरेक्ट किया है. जबकि विजय, पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और प्रकाश राज अहम किरदार में नजर आए. यह फिल्म विजय की आखिरी फिल्म है, जिसका बजट 500 करोड़ रखा गया है. वहीं इस फिल्म के लिए खुद सुपरस्टार ने 220 करोड़ से 275 करोड़ रुपये की फीस ली है. जबकि 15 दिनों में फिल्म ने केवल 320 करोड़ की कमाई दुनियाभर में हासिल की है.
नई और पुरानी फिल्मों से जन नायकन की कमाई पर असर
जन नायकन के अलावा बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे का शोर है, जिसने 8वें दिन 14 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है. वहीं इंडिया में पिल्म ने 334.50 करोड़ की कमाई हासिल की है. जबकि ग्रॉस कलेक्शन 399.97 करोड़ की कमाई हासिल की है. इसके अलावा 14 अगस्त को सनी देओल की बटवारा 1947 और इमरान हाशमी की आवारापन 2 रिलीज होने को तैयार है, जिसकी चर्चा भी खूब सोशल मीडिया पर हो रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं