विज्ञापन

Jana Nayagan Advance Booking: थलापति विजय की आखिरी फिल्म की टिकट के लिए लगी होड़, बिक रही 54 रुपये से 2500 तक की टिकट

Jana Nayagan Advance Booking: थलापति विजय की फिल्म जन नायगन लंबे इंतजार के बाद अब 23 जुलाई को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म की एडवांस बुकिंग को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

Jana Nayagan Advance Booking: थलापति विजय की आखिरी फिल्म की टिकट के लिए लगी होड़, बिक रही 54 रुपये से 2500 तक की टिकट
Jana Nayagan Advance Booking: थलापति विजय की फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू
Social Media
नई दिल्ली:

Jana Nayagan Advance Booking: एच.विनोद की थलापति विजय-स्टारर फिल्म 'जना नायगन' फाइनली 7 महीने की देरी के बाद 23 जुलाई को रिलीज हो रही है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर शपथ लेने के बाद ये उनकी आखिरी फिल्म बताई जा रही है. इसके चलते ये फिल्म विजय फैन्स के लिए और भी ज्यादा खास हो गई है. हालात ये हैं कि भारत में कुछ ही सिनेमाघरों में एडवांस बुकिंग शुरू होने के तुरंत बाद ही शो हाउसफुल हो रहे हैं. ये हालात तब हैं जबकि फिल्म की टिकट की कीमत 2500 रुपये तक है.

भारत में 'जना नायगन' की एडवांस बुकिंग शुरू

'जना नायगन' की एडवांस बुकिंग बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली, केरल और अन्य जगहों पर शुरू हो गई है. फिल्म के तमिल वर्जन के लिए ज्यादातर जगहों पर टिकट की कीमत 100 रुपये से 800 रुपये के बीच रखी गई है. बेंगलुरु में सीन बिल्कुल ही अलग है. क्योंकि यह फिल्म के प्रोड्यूसर के.वेंकटा नारायण का गढ़ है. कुछ शो में टिकट 500-800 रुपये में मिल रहे हैं, लेकिन अब तक लिस्ट किए गए ज्यादातर शो के टिकट 1000 रुपये से ज्यादा कीमत के है. कुछ सिनेमाघरों में सुबह 6:30 बजे वाले शो के टिकट पहले ही बिक चुके हैं और कुछ 'सोल्ड आउट' दिखा रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

सिनेपोलिस:नेक्सस शांतिनिकेतन में रिक्लाइनर सीटों की कीमत 2500 रुपये है, जो अब तक इस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा है. कुछ सिनेमाघरों में प्रीमियर शो के टिकट, जिनकी कीमत 800 से 1000 रुपये के बीच थी, पहले ही बिक चुके हैं. एडवांस बुकिंग अभी पूरी तरह से शुरू नहीं हुई है इसलिए यह देखना बाकी है कि कीमतें कितनी ऊपर जाती हैं.

यह भी पढ़ें: अब कैसी है राजेश शर्मा की तबीयत? हाई शुगर की वजह से बढ़ गई थी परेशानी, पढ़ें लेटेस्ट हेल्थ अपडेट

चेन्नई में, जैसे-जैसे बुकिंग धीरे-धीरे शुरू हो रही है, टिकट की कीमत 190 रुपये तय की गई है और सबसे सस्ता टिकट 54 रुपये का है. तमिलनाडु में पहले भी प्रीमियर शो के टिकट की कीमतें बढ़ाकर शुरुआती शो के माहौल को कंट्रोल करने की कोशिश की गई है क्योंकि पहले भगदड़ की घटनाएं भी होती रही हैं. चेन्नई के कमला सिनेमाज ने अनाउंसमेंट की कि उन्होंने अकेले अपने थिएटर में कुछ ही मिनटों में फिल्म के 10,000 टिकट बेच दिए.

फिल्म की रिलीज की तारीख की ऑफीशियल अनाउंसमेंट से पहले ही विदेशों में इसकी बुकिंग शुरू हो गई थी. यूके के डिस्ट्रीब्यूटर अहिंसा एंटरटेनमेंट का दावा है कि उन्होंने अनाउंसमेंट के एक घंटे के अंदर ही हजारों टिकट बेच दिए. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thalapathy Vijay, Jana Nayagan, Jana Nayagan Advance Booking, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com