विज्ञापन

5 महीने बाद चुपके से अरिजीत सिंह ने किया कमबैक, इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' से फिर जीतेंगे फैंस का दिल

लगभग पांच महीने तक रिटायरमेंट की अफवाहों के बाद, सिंगर अरिजीत सिंह अब 'आवारापन 2' के टाइटल सॉन्ग के साथ वापसी कर रहे हैं. यह गाना 21 जुलाई को रिलीज होगा.

5 महीने बाद चुपके से अरिजीत सिंह ने किया कमबैक,  इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' से फिर जीतेंगे फैंस का दिल
Arijit Singh Comback
instagram

Arijit Singh comeback: बॉलीवुड की कुछ चुनिंदा आवाजे ऐसी हैं जिन्हें सुनने के लिए फैन्स हमेशा बेसब्री से इंतजार करते हैं. लेकिन जैसे ही उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कहा, फ़ैन्स की उम्मीदें डूबने लगीं. अब एक प्लेबैक सिंगर ने चुपके से अपना रिटायरमेंट प्लान कैंसिल कर दिया है और करीब 5 महीने बाद बॉलीवुड में वापसी की है. सिंगर अरिजीत (Arijit Singh) का यह कमबैक फैंन्स को सरप्राइज करने के साथ-साथ खुश भी करने वाला है. अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी को अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी.

 प्लेबैक सिंगिंग में फिर से कमबैक

  खबरों के मुताबिक, यह मशहूर सिंगर इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म 'आवारापन 2' के लिए प्लेबैक सिंगिंग में लौट आए हैं. मिली जानकारी के अनुसार, 'ये आवारापन' गाना कल, 21 जुलाई को रिलीज होगा और इसमें अरिजीत की सुरीली आवाज सुनने को मिलेगी, जो एक बार फिर दर्शकों को सुरों की मदहोशी में डूबने के लिए तैयार  रहेंगे.

'अवारापन 2' के गाने से किया कमबैक

 अवारापन( Awarapan) फ्रेंचाइजी के पीछे की क्रिएटिव ताकत, विशेष भट्ट ने 'अवारापन 2' के गानें को इस तरह बनाकर तैयार किया है कि वह अपने आप में एक खास पहचान रखता है. 'ये अवारापन' (Yeh Awarapan) के जरिए, वे एक ऐसा गाना लेकर आए हैं जो शिवम पंडित की दुनिया की असल रूह को दर्शाता है. और उन्होंने इसे अरिजीत सिंह की आवाज में पेश किया है. 

27 जनवरी को किया रिटायरमेंट का ऐलान

बता दें कि 27 जनवरी को अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि वे अब कोई नया प्लेबैक सिंगिंग असाइनमेंट नहीं लेंगे. उनके नोट में लिखा था, "नमस्ते. सभी को नए साल की बधाई. इतने सालों तक एक श्रोता के तौर पर मुझे इतना प्यार देने के लिए मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब से मैं प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा. मैं इसे छोड़ रहा हूं. यह एक शानदार सफ़र रहा."

'आवारापन 2' की कहानी

'आवारापन 2' (2026) 2007 की कल्ट फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल है. इस फिल्म में इमरान हाशमी 'शिवम पंडित' के रूप में वापसी कर रहे हैं. यह कहानी वहीं से शुरू होती है जहां पहले भाग का क्लाइमेक्स खत्म हुआ था. फिल्म में शिवम एक बार फिर अपराध की दुनिया में कदम रखता है, जहां उसका आगे का रास्ता मुक्ति, प्रेम और बलिदान से होकर गुजरता है.

यह भी पढ़ें: लाइमलाइट से दूर लेकिन ट्रेंड में क्यों हैं अरिजीत सिंह? जानें रिटायरमेंट खबरों के बीच क्या कर रहे सिंगर


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arijit Singh, Awarapan 2, Bollywood News, Entertainment News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com