विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2025

10 करोड़ का घर खरीदने के बाद जयदीप अहलावत ने पत्नी के नाम कर दी ये चीज, सुनकर कहेंगे- पति हो तो ऐसा

पाताल लोक 2 के बाद से जयदीप अहलावत की सीरीज और फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आने वाले समय में उनकी 6 मूवीज और वेब सीरीज आने वाली है.

10 करोड़ का घर खरीदने के बाद जयदीप अहलावत ने पत्नी के नाम कर दी ये चीज, सुनकर कहेंगे- पति हो तो ऐसा
जयदीप अहलावत ने मुंबई में खरीदा एक और नया घर
नई दिल्ली:

'राजी' और 'पाताल लोक' फेम एक्टर जयदीप अहलावत ने मुंबई में अपने सपनों का आशियाना खरीदा है. पिछले दो महीनों के अंदर ही उन्होंने दूसरा घर खरीद लिया है. बस फर्क इतना है कि इस बार जयदीप ने ये घर अपने नाम नहीं बल्कि अपनी बीवी ज्योति हुड्डा के नाम रजिस्टर करवाया है. जयदीप का ये नया वाला घर उसी बिल्डिंग में है, जिसमें उन्होंने पिछले महीने घर खरीदा था. मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि जयदीप अहलावत ने जो ये नया घर लिया है, उसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपए है.

हाल ही में 12 जून को घर के पेपर्स रजिस्टर हुए हैं. जयदीप ने ये वाला घर 14वें फ्लोर पर लिया है जबकि उनका पुराना वाला फ्लैट, जो उन्होंने पिछले महीने खरीदा था वो 13वें फ्लोर पर है. इस बार जयदीप ने जो घर खरीदा है उसमें उन्हें दो पार्किंग स्लॉट भी मिले हैं. जयदीप ने अंधेरी के पूर्णा अपार्टमेंट में ये दोनों प्रॉपर्टी खरीदी है.

क्या करती हैं जयदीप अहलावत की वाइफ ज्योति?

जयदीप अहलावत सोशल मीडिया की दुनिया से काफी दूर रहते है. उनकी वाइफ ज्योति हुड्डा भी इन सारी चीजों से दूर ही रहती हैं. जिनको नहीं पता उन्हें बता दें कि ज्योति एक बेहद टैलेंटेड डांसर हैं. सोशल मीडिया पर ज्योति अपने डांस वीडियोज के अलावा अपने हस्बैंड के साथ कुछ तस्वीर शेयर करती हैं.

वीडियो देखें- 
 

जयदीप के अपकमिंग प्रोजेक्ट

पाताल लोक 2 के बाद से जयदीप अहलावत की सीरीज और फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आने वाले समय में उनकी 6 मूवीज और वेब सीरीज आने वाली है. फैंस 'फैमिली मैन 3' वेब सीरीज में मनोज बाजपेयी के खिलाफ जयदीप अहलावत को देख सकेंगे. इस सीरीज में वे विलेन का किरदार निभाते दिखेंगे. 'रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम' वेब सीरीज भी जयदीप का बड़ा प्रोजेक्ट है. नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई मूवी 'ज्वेल थीफ' में जयदीप को में सैफ अली खान के साथ देखा गया है. इसके बाद वे शेफाली शाह के साथ 'हिसाब' मूवी में दिखेंगे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaideep Ahlawat, Jaideep Ahlawat New House, Jaideep Ahlawat Latest, Jaideep Ahlawat New House Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com