जैकलीन फर्नांडिस
- जैकलीन का वर्कआउट वीडियो वायरल
- आखिरी बार 'रेस 3' में आई थीं नजर
- जल्द ही सुशांत के साथ 'ड्राइव' में दिखेंगी
नई दिल्ली:
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) की गिनती उन एक्ट्रेसेस में होती हैं, जिन्हें हमेशा ही हंसते और खिलखिलाते देखा जाता है. वह जो भी काम करती हैं, उसे मस्तीभरे अंदाज में अंजाम देती है. मंगलवार सुबह एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो जारी किया है, जिसमें जैकलीन वर्कआउट कर रही हैं. जैकलीन इस वीडियो में इतने मस्तीभरे अंदाज में वर्कआउट कर रही हैं कि दर्शक इसे बार बार देख रहे हैं. 2 घंटे पहले इंस्टाग्राम पर जारी किए गए इस वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
Bigg Boss 12: अनूप जलोटा ने की है तीन शादियां, लव पार्टनर को देख सलमान खान से दर्शक तक रह गए हैरान
बता दें, जैकलीन की लास्ट रिलीज फिल्म 'रेस 3' रही. इसमें उनकी जोड़ी सुपरस्टार सलमान खान के साथ जमी थी. इस मल्टीस्टारर फिल्म में जैकलीन ने कई स्टंट दिखाए और दर्शकों को उनकी हर अदा खूब पसंद आई. रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी 'रेस 3' ने बॉक्स ऑफिस से 280 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया.
Bigg Boss 12: 37 साल छोटी शिष्या को दिल दे बैठे अनूप जलोटा, सलमान खान के सामने किया प्यार का खुलासा
साल 2006 में मिस यूनिवर्स श्रीलंका का टाइटल जीतने वाली जैकलीन ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2009 में फिल्म 'अलादीन' के जरिए की. वह 'हाउसफुल' सीरीज, 'किक', 'रॉय', 'ढिशूम', 'अ फ्लाइिंग जट', 'ए जेंटलमैन' जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं. जल्द ही जैकलीन अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'ड्राइव' में नजर आएंगी.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

निरहुआ मोबाइल से बना रहे थे वीडियो, गुस्साई आम्रपाली दुबे ने दिया ऐसा रिएक्शन
बता दें, जैकलीन की लास्ट रिलीज फिल्म 'रेस 3' रही. इसमें उनकी जोड़ी सुपरस्टार सलमान खान के साथ जमी थी. इस मल्टीस्टारर फिल्म में जैकलीन ने कई स्टंट दिखाए और दर्शकों को उनकी हर अदा खूब पसंद आई. रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी 'रेस 3' ने बॉक्स ऑफिस से 280 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया.
Bigg Boss 12: 37 साल छोटी शिष्या को दिल दे बैठे अनूप जलोटा, सलमान खान के सामने किया प्यार का खुलासा
साल 2006 में मिस यूनिवर्स श्रीलंका का टाइटल जीतने वाली जैकलीन ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2009 में फिल्म 'अलादीन' के जरिए की. वह 'हाउसफुल' सीरीज, 'किक', 'रॉय', 'ढिशूम', 'अ फ्लाइिंग जट', 'ए जेंटलमैन' जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं. जल्द ही जैकलीन अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'ड्राइव' में नजर आएंगी.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Jacqueline Fernandez, Viral Video