विज्ञापन
This Article is From Aug 09, 2018

जैकलीन ने इस एक्टर की स्टाइल की उड़ाई धज्जियां, फिर ऐसा हुआ तो हंस-हंसकर हो गईं लोटपोट... देखें Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का नेचुरल स्वभाव काफी फनी, चुलबुली और इंटरटेनिंग हैं. इसका नमूना आप उनके सोशल अकाउंट पर पोस्ट किये गये फोटो और वीडियो पर देख सकती हैं.

जैकलीन ने इस एक्टर की स्टाइल की उड़ाई धज्जियां, फिर ऐसा हुआ तो हंस-हंसकर हो गईं लोटपोट... देखें Video
जैकलीन फर्नांडिज और कार्तिक आर्यन शूट पर मौजूद
  • जैकलीन ने फिर की मस्ती
  • कार्तिक आर्यन हुए शिकार
  • कुछ ऐसे उड़ाई धज्जियां
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का नेचुरल स्वभाव काफी फनी, चुलबुली और इंटरटेनिंग हैं. इसका नमूना आप उनके सोशल अकाउंट पर पोस्ट किये गये फोटो और वीडियो पर देख सकती हैं. जैकलीन इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा एक्टिंग रहती हैं और समय-समय पर कुछ न कुछ फनी पोस्ट करती रहती हैं. बुधवार की रात में जैकलीन ने एक और पोस्ट इंस्टाग्राम पर किया है, जिसमें एक शूट के दौरान इत्तेफाक से होने वाले घटना का वीडियो दिखाया गया है. 'प्यार का पंचनामा' के पॉपुलर एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ जैकलीन कोई शूट पर थे, जहां मशहूर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद भी दिखे.

जैकलिन फर्नांडिज को देखते ही एयरपोर्ट पर फैन्स हुए बेकाबू, बोलने लगे- तेरी लत गई...

जैकलीन शूट के वक्त मेकअप करवा रही थीं और पीछे से मस्तमौला अंदाज में कार्तिक आर्यन पहुंच गये. यहां जैकलीन उन्हें देख नहीं पाईं और हाथ में लिये बैग से उनके बाल पर हिट कर दिया. इसके बाद कार्तिक काफी हैरान रह गए और हंसने लगे. जैकलीन ने इस पर पहले तो माफी मांगी और फिर जोर-जोर से हंसना शुरु कर दिया. इसके बाद वह लगातार हंसती ही रहीं. यह पूरा वाकया वीडियो में देखने में काफी फनी लगा.

 

बता दें, जैकलिन फर्नांडिज ने आखिरी बार सलमान खान के साथ 'रेस 3' फिल्म की थी. उसके बाद वह सलमान के साथ 'दबंग टूर' पर विदेश में परफॉर्मेंस दे रही थी. हालांकि उन्होंने इन इवेंट्स के वीडियोज को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. सलमान के साथ इस यात्रा में जैकलिन फर्नाडीज, कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, कृति सैनन, प्रभुदेवा, डेजी शाह और मनीष पॉल जैसे सितारे भी शामिल हैं. 

सलमान खान ने कार से उतरते ही बॉडीगार्ड के साथ कर दी ऐसी हरकत, Video देख रोक न पाएंगे हंसी...

इस यात्रा का पिछला पड़ाव दिसंबर 2017 में दिल्ली में था, जहां सितारे 'मुझसे शादी करोगी', 'गरम चाय की प्याली हो', 'मुन्नी बदनाम', 'प्रेम रतन धन पायो' और 'स्वाग से स्वागत' जैसे गीतों पर थिरकते नजर आए थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jacqueline Fernandez, Kartik Aaryan, Funny Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com