खाना पकाते हुए जैकी श्रॉफ
नई दिल्ली:
जैकी श्रॉफ (61) की गिनती बॉलीवुड के मस्तमौला एक्टर्स में होती है, जो अपने बिंदासपन और सधी हुई एक्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं. 90 के दशक में राज करने वाले जैकी श्रॉफ इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. अभिनेता ने मंगलवार को खाना पकाते हुए अपना एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उनका अंदाज देखते ही बन रहा है. जैकी इस वीडियो में अपने हाथों से खाना पका रहे हैं. कैप्शन में उन्होंने लिखा, "अपना हाथ जग्ननाथ." वीडियो में जैकी अपने करीबियों के साथ भाजी पकाते नजर आ रहे हैं, वह उन्हें बार-बार कोयला डालने के लिए कह रहे हैं.
लंदन की सड़कों पर यूं घूमते दिखे तैमूर अली खान, Video Viral
बता दें, जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में राज़ कर रहे हैं. 'बागी' स्टार टाइगर ने रविवार को फादर्स डे के मौके पर जैकी की एक बेहतरीन तस्वीर जारी की थी. 61 साल के हो चुके जैकी के बारे में टाइगर ने लिखा, "काश 60 की उम्र में मैं इनकी तरह दिख पाऊं."
जैकी श्रॉफ की हालिया रिलीज फिल्म करण ललित भूटानी के निर्देशन में बनी 'फेमस' थी. 1 जून को प्रदर्शित हो चुकी इस फिल्म में जिम्मी शेरगिल, के के मेनन और पंकज त्रिपाठी ने भी अहम किरदार निभाया.
VIDEO: जैकी श्रॉफ से खास मुलाकात ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
लंदन की सड़कों पर यूं घूमते दिखे तैमूर अली खान, Video Viral
Viral Video: साइकिल पर सवार होकर वरुण धवन पहुंच गए लोकल सैलून और फिर...
बता दें, जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में राज़ कर रहे हैं. 'बागी' स्टार टाइगर ने रविवार को फादर्स डे के मौके पर जैकी की एक बेहतरीन तस्वीर जारी की थी. 61 साल के हो चुके जैकी के बारे में टाइगर ने लिखा, "काश 60 की उम्र में मैं इनकी तरह दिख पाऊं."
Priya Prakash Varrier ने फिर मटकाए नैन, Video में देखें कैसा हुआ को-स्टार का हाल...
जैकी श्रॉफ की हालिया रिलीज फिल्म करण ललित भूटानी के निर्देशन में बनी 'फेमस' थी. 1 जून को प्रदर्शित हो चुकी इस फिल्म में जिम्मी शेरगिल, के के मेनन और पंकज त्रिपाठी ने भी अहम किरदार निभाया.
VIDEO: जैकी श्रॉफ से खास मुलाकात ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Jackie Shroff, Viral Video, Tiger Shroff