विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2020

पाकिस्तान में ननकाना साहिब पर मुस्लिम कट्टरपंथियों ने किया पथराव, तो जावेद जाफरी ने यूं दिया रिएक्शन

पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे (Nankana Sahib) पर मुस्लिम कट्टरपंथियों ने किया हमला, तो जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi) का यूं रिएक्शन आया.

पाकिस्तान में ननकाना साहिब पर मुस्लिम कट्टरपंथियों ने किया पथराव, तो जावेद जाफरी ने यूं दिया रिएक्शन
जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi) का ट्वीट हुआ वायरल
  • जावेद जाफरी का ट्वीट हुआ वायरल
  • ननकाना साहिब पर हुए हमले को लेकर जावेद जाफरी का ट्वीट हुआ वायरल
  • मुस्लिम कट्टरपंथियों ने ननकाना साहिब पर किया था पथराव
नई दिल्ली:

पाकिस्तान (Pakistan) में स्थित सिख समुदाय के पवित्रतम स्थलों में से एक गुरुद्वारा ननकाना साहिब (Nankana Sahib) पर हाल ही में आक्रोशित मुस्लिमों की एक भीड़ ने पथराव किया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ था. मुस्लिम उग्रवादियों के इस कृत्य पर सेलेब्रिटीज के भी खूब रिएक्शन आ रहे हैं. अब बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi) ने ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है. अकसर समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय जनता के सामने पेश करने वाले एक्टर जावेद जाफरी का ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

दीपिका पादुकोण ने CAA पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एक्टर्स को देश छोड़ने के लिए कहा गया, जो...

एक्टर जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi) ने ननकानना साहिब (Nankana Sahib Gurudwara) गुरुद्वारे पर हुए हमले को लेकर अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, "खुद को इस्लाम का अनुयायी बताने वाले इस अतिवादी कचरे का यह काम बहुत निंदनीय है. जो भी हो आप, आपको मुस्लिम कहलाने का कोई हक नहीं है. बहुत अफसोस है, मेरा समर्थन सिख भाईयों के साथ है." जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi Twitter) के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

सारा अली खान ने फिर शेयर की तस्वीरें, समुद्र किनारे दिखा एक्ट्रेस का जबरदस्त अंदाज...देखें Pics


बता दें कि लाहौर से 75 किलोमीटर दूर ननकाना साहिब (Nankana Sahib) वह स्थान जहां सिख धर्म के पहले गुरु नानक देव जी का जन्म 1469 में हुआ था. भारत में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया था, "इमरान खान से अपील है कि तत्काल इस मामले में दखल दें और गुरुद्वारा में फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला जाए और ऐतिहासिक गुरुद्वारा को आक्रोशित भीड़ से बचाया जाए." 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nankana Sahib Gurudwara, Nankana Sahib Pakistan, Jaaved Jaaferi, Jaaved Jaaferi Reaction On Nankana Sahib Vandalise By Muslim Extremist, Jaaved Jaaferi Twitter, Jaaved Jaaferi Tweet Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com