बॉर्डर 2 एक बार फिर दर्शकों के दिलों में देशभक्ति और इमोशन की लहर दौड़ा रही है. फिल्म के साथ-साथ इसका नया गाना ‘जाते हुए लम्हों' भी लोगों को खूब छू रहा है. ये सॉन्ग बॉर्डर 1 के इमोशनल सीन्स की याद तो दिलाता ही है. नए कलेवर में भी दर्शकों कै दिलों को खूब भा रहा है. इस गाने के कुछ खास मोमेंट्स का कोलाज बनाकर खुद सनी देओल ने एक पोस्ट किया है. जिसमें बताया है कि सॉन्ग रिलीज हो चुका है. साथ है ये सवाल भी किया है कि दर्शकों को किसके इमोशन्स पसंद आते हैं. और, टिकट बुक करने की भी गुजारिश की है.
यह भी पढ़ें: Border 2 Advance Booking Box Office Collection Day 13: बॉर्डर 2 की 13वें दिन भी बल्ले-बल्ले, पकड़ी 400 करोड़ की राह
जाते हुए लम्हों ने दिलों को छुआ
बॉर्डर 2 का नया गाना ‘जाते हुए लम्हों (Jaate Hue Lamhon Full Video)' हाल ही में टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. और रिलीज होते ही इसने धूम मचाकर रख दी है. ये आंकड़ा साफ दिखाता है कि दर्शक इस गाने से कितनी गहराई से जुड़ रहे हैं. गाने की खासियत इसकी सादगी और इमोशनल कनेक्ट है. ये उन पलों की कहानी कहता है जो जिंदगी में आकर चले जाते हैं, लेकिन उनकी यादें हमेशा साथ रहती हैं. फिल्म के भावनात्मक सीन्स के साथ ये गाना और भी असरदार हो जाता है. सोशल मीडिया पर भी फैंस इसके बोल और म्यूजिक की जमकर तारीफ कर रहे हैं, और कई लोग इसे बॉर्डर 2 का सबसे सोल टचिंग ट्रैक बता रहे हैं.
A melody about moments that leave, but whose feeling stays forever ????#JaateHueLamhon - full video out now.
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) February 4, 2026
???? - https://t.co/xoesHKtyrT
Book your tickets!
???? - https://t.co/Xns6fPg5Th#Border2 running successfully in cinemas worldwide. pic.twitter.com/SJFo6zj4wz
बॉक्स ऑफिस पर कायम है बॉर्डर 2 का दबदबा
बात करें फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की तो बॉर्डर 2 लगातार मजबूत बनी हुई है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 12वें दिन 6.69 करोड़ रुपये की कमाई की. ये दूसरे मंगलवार के 6.52 करोड़ रुपये से हल्की बढ़त है. जो दिखाता है कि मिड वीक ब्लूज के बावजूद फिल्म की पकड़ मजबूत है. डिस्काउंटेड टिकट प्राइसेज ने भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में बड़ी भूमिका निभाई है. जिसकी वजह से फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 12 दिनों में 315.10 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. लगभग 275 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक 40.10 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज कर लिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं