विज्ञापन

55 साल की ये एक्ट्रेस रामायणम में बनेंगी कौशल्या, सलमान खान की तेरे नाम में किया था काम

रणबीर कपूर की रामायणम में भगवान राम की मां कौशल्या का किरदार 55 साल की ये एक्ट्रेस निभाने जा रही हैं. दिलचस्प बात ये है कि यही एक्ट्रेस हाल ही में एनिमल में रश्मिका मंदाना की मां के रोल में नजर आई थीं. अब उनका नया अवतार चर्चा में है.

55 साल की ये एक्ट्रेस रामायणम में बनेंगी कौशल्या, सलमान खान की तेरे नाम में किया था काम
55 साल की ये एक्ट्रेस रामायणम में बनी कौशल्या, एनिमल में भी किया था काम
NDTV

रणबीर कपूर की 'रामायणम' सिर्फ अपनी कहानी नहीं, बल्कि अपनी स्टारकास्ट की वजह से भी लगातार चर्चा में बनी हुई है. फिल्म में हर किरदार के लिए बड़े और दमदार कलाकार चुने गए हैं. अब एक और नाम सामने आया है, जो शायद सुनते ही आपको याद न आए, लेकिन चेहरा देखते ही आप कहेंगे- ‘अरे, ये तो 'एनिमल' में थीं!' 55 साल की ये एक्सपीरियंस्ड एक्ट्रेस अब भगवान राम की मां कौशल्या के रोल में नजर आएंगी. आइए जानते हैं आखिर कौन हैं ये एक्ट्रेस.

ये भी पढ़ें: किसी मास्टरपीस से कम नहीं है साउथ की ये मूवी, खत्म होने के बाद फिल्म में खोए रहेंगे आप, जानिए कहां देख सकते हैं

'एनिमल' में निभाया था रश्मिका की मां का रोल

ये एक्ट्रेस हैं इंदिरा कृष्णन. अगर आपने रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' देखी है, तो आपको रश्मिका मंदाना की मां का किरदार जरूर याद होगा. वही किरदार इंदिरा कृष्णन ने निभाया था. अब वो एक बार फिर रणबीर कपूर की फिल्म का हिस्सा हैं. लेकिन इस बार उनका किरदार और भी खास है. 'रामायणम' में इंदिरा भगवान राम की मां कौशल्या की भूमिका निभाएंगी. इंदिरा पिछले कई सालों से फिल्मों और टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं. भले ही वो हमेशा लीड में नजर न आई हों, लेकिन अपने हर किरदार से उन्होंने अलग पहचान बनाई है. 

ओडिया फिल्म से शुरुआत

इंदिरा कृष्णन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1995 में ओडिया फिल्म 'सुना पंजुरी' से की थी. ये फिल्म उस साल की बड़ी हिट साबित हुई थी. इसके बाद उन्होंने 'त्रिशक्ति', 'आज का रावण', 'तेरे नाम', 'तथास्तु', 'चतुर सिंह टू स्टार' और 'हॉलिडे' जैसी फिल्मों में काम किया. मराठी फिल्म 'जनीवा' में भी वो नजर आईं, जिसे डायरेक्ट किया था उनके पति राजेश रणशीनागे ने. फिल्मों के अलावा इंदिरा ने टीवी पर भी लंबी पारी खेली है. 'कहानी घर घर की', 'कृष्णाबेन खाखरावाला', 'कृष्णादासी', 'अफसर बिटिया', 'क्या हाल, मिस्टर पांचाल?', 'ये है चाहतें' और 'सावी की सवारी' जैसे कई शो में उन्होंने यादगार किरदार निभाए. अब 'रामायणम' में कौशल्या बनकर इंदिरा कृष्णन एक बार फिर दर्शकों के सामने होंगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayanam, Imdira Krishnan, Ranbir Kapoor, Ramayana Trailer, Ramayana Trailer Launch
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com