विज्ञापन

राजपाल यादव के उस घर की 10 तस्वीरें, जिसमें लगी हैं '5 करोड़ की ईंटें'!

राजपाल यादव का पैतृक घर उत्तर प्रदेश के कुंद्रा गांव, शाहजहांपुर में स्थित है. यादव भवन नाम से मशहूर इस घर को लेकर हाल ही में चर्चा बढ़ी है.

राजपाल यादव के उस घर की 10 तस्वीरें, जिसमें लगी हैं '5 करोड़ की ईंटें'!
राजपाल यादव के पांच करोड़ ईंटों वाला पुश्तैनी मकान की 10 फोटो

जेल से रिहा होने के बाद भी राजपाल यादव सुर्खियों में बने हुए हैं. कभी वो अपनी अपकमिंग मूवीज को लेकर चर्चा में हैं तो कभी अपने सोनी सीद पर निशाना साधने की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. अब वह अपने पैतृक घर को लेकर चर्चा में आ गए हैं. उन्होंने कहा है कि उनके घर में पांच करोड़ रु की ईंट लगी है. जिस पर पूरा मकान खड़ा है. उसके बाद से उनके फैंस में उनके पुश्तैनी घर को लेकर क्यूरियोसिटी बढ़ गई है. आप भी अगर उनके उस घर के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां उसकी दस चुनिंदा तस्वीरें देख सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र, दिलीप कुमार, देव आनंद और राजेश खन्ना एक साथ सब्जी-रोटी खाते आए नजर, मगर इनकी तस्वीर शेयर कर बुरा फंसा ये डायरेक्टर

Latest and Breaking News on NDTV

मशहूर बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव का पैतृक घर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के कुंद्रा गांव में स्थित है. यही वह जगह है जहां 16 मार्च 1971 को उनका जन्म हुआ था और यहीं से उनकी शुरुआती जिंदगी शुरू हुई.

Latest and Breaking News on NDTV

राजपाल यादव ने अपनी शुरुआती शिक्षा भी यहीं के स्कूल से हासिल की थी. गांव से निकलकर उन्होंने मुंबई का रुख किया और अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई.

Latest and Breaking News on NDTV

गांव में राजपाल यादव के घर को यादव भवन के नाम से जाना जाता है. घर के बाहर बड़े अक्षरों में यादव भवन लिखा हुआ है. जिसे गांव के लोग आसानी से पहचान लेते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

ये घर आज भी उसी रूप में मौजूद है और परिवार के लिए इसकी काफी इमोशनल वैल्यू है.

Latest and Breaking News on NDTV

घर के अंदर प्रवेश करते ही एक छोटा सा मंदिर दिखाई देता है. इसके अलावा परिसर में कुछ और छोटे मंदिर भी बने हुए हैं. जहां परिवार पूजा पाठ करता है.

Latest and Breaking News on NDTV

राजपाल यादव मुंबई में रहते हैं. लेकिन उनके पिता और भाई अभी भी गांव में रहते हैं और यहीं पर अपना समय बिताते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

राजपाल यादव के भाई आज भी गांव में खेती बाड़ी करते हैं. यादव भवन के ठीक सामने एक बड़ा गैरेज भी बना हुआ है. यहां परिवार की कई गाड़ियां और खेती के वाहन खड़े रहते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

घर के सामने एक बड़ा पीपल का पेड़ और चबूतरा बना हुआ है. यही बैठक की जगह है जहां गांव के लोग बैठकर बातचीत और मेलजोल करते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

राजपाल यादव का ये पैतृक घर काफी बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है. परिसर में मुख्य घर, बैठक और अन्य हिस्स बने हुए हैं जहां परिवार के लोग रहते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

अगर कोई राजपाल यादव का पैतृक घर देखना चाहता है तो पहले शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पहुंचना होगा. वहां से करीब 50 किलोमीटर दूर बांदा के रास्ते कुंद्रा गांव पहुंचा जा सकता है. जहां यादव भवन स्थित है.

लेखक के बारे में
img
प्रशांत शिशौदिया
Consulting Senior Editor, Entertainment
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajpal Yadav, Rajpal Yadav Ancestral House, Rajpal Yadav Ancestral House Price, Rajpal Yadav Case, Rajpal Yadav Cheque Bounce Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com