बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद से ही फिल्मी दुनिया में जारी परिवारवाद को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं. हाल ही में बॉलीवुड में मौजूद भाई-भतीजावाद को लेकर दिवंगत एक्टर इंदर कुमार (Inder Kumar) की पत्नी पल्लवी कुमार (Pallavi Kumar) ने पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पति भी इसका शिकार हो चुके हैं. इसके साथ ही पल्लवी कुमार ने अपनी पोस्ट में करण जौहर (Karan Johar) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) पर इंदर कुमार को झूठी उम्मीद देने के आरोप भी लगाए. अपनी पोस्ट में पल्लवी कुमार ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार को कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है.

इंदर कुमार (Inder Kumar) की पत्नी पल्लवी कुमार (Pallavi Kumar) ने अपने इंस्टाग्राम पर पति के साथ हुई घटना का जिक्र किया. उन्होंने लिखा, "उनके निधन से पहले मुझे याद है कि वह दो लोगों के पास काम मांगने और मदद के लिए गए थे. रिकॉर्ड के लिए वह उस समय भी छोटे-मोटे प्रोजेक्ट कर रहे थे. लेकिन वह कोई बड़ी फिल्म करना चाहते थे, जैसे उन्होंने शुरुआत में की थी. वह करण जौहर (Karan Johar) के पास गए थे, मैं भी उस समय साथ थी. मेरे सामने ही यह सब हुआ. उन्होंने हमें दो घंटे अपनी वैन के बाहर इंतजार करवाया. फिर उनकी मैनेजर ने आकर कहा कि करण व्यस्त हैं. लेकिन हमने इंतजार किया और जब वह आए तो उन्होंने कहा कि इंदर गरिमा से जुड़े रहना. फिलहाल तुम्हारे लिए यहां कोई काम नहीं है."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

पल्लवी कुमार (Pallavi Kumar) ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "इंदर ने यही किया. 15 दिनों बाद करण (Karan Johar) ने फोन उठाया और कहा कि अभी कोई काम नहीं है. इसके बाद इंदर का नंबर ब्लॉक कर दिया गया." पल्लवी कुमार ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से की गई मुलाकात के बारे में भी पोस्ट में जिक्र किया. उन्होंने लिखा, "जीरो के सेट पर वह इंदर से मिले और उन्होंने कहा कि वह एक हफ्ते में कॉल करेंगे, क्योंकि इस समय उनके लिए कोई काम नहीं है. बाद में उन्होंने अपनी मैनेजर पूजा से जुड़े रहने के लिए कहा. क्या कोई विश्वास कर सकता है कि इन दो प्रोडक्शन हाउस में कोई काम नहीं था. करण जौहर ने यह कई बार कहा है कि वह स्टार्स के साथ काम करते हैं. खैर मेरे पति स्टार थे, लोग आज भी उनके काम को जानते हैं."
इंदर कुमार (Inder Kumar) की पत्नी पल्लवी कुमार ने पोस्ट में आगे लिखा, "वह किस चीज से डरते हैं? क्या हम यह कह सकते हैं कि वह बहुत बुरे इंसान हैं, जो अच्छा बनने की कोशिश कर रहे हैं. परिवारवाद को रुकना चाहिए. लोग मर रहे हैं और इन बड़े शॉट्स को अभी भी यह बात समझ में नहीं आ रही और न ही इनपर कोई प्रभाव पड़ रहा है. सरकार को इन लोगों के खिलाफ कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है." बता दें कि इंदर कुमार ने 1996 में फिल्म मासूम से डेब्यू किया था. इसके बाद वह खिलाड़ियों का खिलाड़ी, तुमको ना भूल पाएंगे, कहीं प्यार न हो जाए जैसी कई फिल्मों में दिखाई दिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं