विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2018

जब इमरान खान के सामने अमिताभ बच्चन ने लुटाए नोट, सूफी महफिल में इस अंदाज में दिखे दोनों सुपरस्टार..

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने जा रहे इमरान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह महानायक अमिताभ बच्चन के साथ नजर आ रहे हैं.

जब इमरान खान के सामने अमिताभ बच्चन ने लुटाए नोट, सूफी महफिल में इस अंदाज में दिखे दोनों सुपरस्टार..
अमिताभ बच्चन और इमरान खान
नई दिल्ली: इमरान खान (Imran Khan) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. आवाम ने इस बार 65 वर्षीय इमरान खान को नेता चुना है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के तौर पर इमरान खान 14 अगस्त से पहले शपथ लेंगे. राजनीति में उतरने से पहले इमरान खान पाक क्रिकेट टीम के कप्तान रहे. इमरान खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के लिए भी चर्चित रहे. इमरान खान का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें वह महानायक अमिताभ बच्चन के साथ नजर आ रहे हैं. दोनों ही नुसरत फतेह अली खान की महफिल में सूफी गानों का मजा लेते दिख रहे हैं.

फिराक गोरखपुरी ने मीना कुमारी पर निकाला था गुस्सा, बोले- मुशायरे को मुजरा बना दिया...

80 के दशक में इमरान खान और अमिताभ बच्चन की मुलाकात शौकत खानुम मेमोरियल ट्रस्ट के फंडराइजर इवेंट के दौरान हुई थी. मौके पर दोनों दिग्गज नुसरत फतेह अली खान की महफिल का हिस्सा बने. नुसरत यहां तुम एक गोरख धंधा हो... गाना गाते नजर आ रहे हैं. इमरान खान उनकी गायकी में मद-मस्त हैं, जबकि अमिताभ बच्चन वीडियो में पैसे लुटाते दिख रहे हैं.

सपना चौधरी ने भोजपुरी, बॉलीवुड, पंजाबी और हरियाणवी गानों से मचाया तूफान, Video हो रहे वायरल

देखें, Video...
 मां-बाप ने मीना कुमारी को छोड़ दिया था अनाथ आश्रम के बाहर, इस वजह से कहलाईं 'ट्रेजेडी क्वीन'

अमिताभ बच्चन को जहां भारत में महानायक का दर्जा मिला. वहीं, साल 1992 में इमरान खान की कप्तानी में पाकिस्तान ने पहला वर्ल्ड कप जीता था. 1996 में उन्होंने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) नामक राजनीतिक पार्टी की स्थापना की. जल्द ही वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. 

VIDEO: क्या पाकिस्तान में बदलाव ला पाएंगे इमरान खान? ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Imran Khan, Nusrat Fateh Ali Khan, Viral Video, Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com