हर हॉरर फिल्म सिर्फ डराती नहीं, कुछ ऐसी भी होती हैं जो आपके दिमाग के साथ खेलना शुरू कर देती हैं. शुरुआत में सब कुछ नॉर्मल लगता है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है. हर किरदार, हर घटना और हर सीन पर शक होने लगता है. आखिर में ऐसा ट्विस्ट मिलता है कि फिल्म खत्म होने के बाद भी आप उसी के बारे में सोचते रह जाते हैं. सबसे हैरानी की बात ये है कि इतनी उलझी हुई कहानी वाली इस फिल्म की शूटिंग सिर्फ 19 दिनों में पूरी कर ली गई थी. यही वजह है कि रिलीज के सालों बाद भी लोग इसके क्लाइमेक्स पर बहस करते नजर आते हैं.
ये भी पढ़ें; 'रामायणम' ट्रेलर में राम-सीता और रावण दिखे, लेकिन हनुमान रहे गायब, आखिर सनी देओल की झलक क्यों रखी गई सीक्रेट?
19 दिन में पूरी हुई शूटिंग, जंगल में रचा गया पूरा खेल
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम 'चुरुली' है. लिजो जोस पेल्लिसरी के डायरेक्शन में बनी ये मलयालम फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी. कोविड आने से कुछ महीने पहले इसकी शूटिंग पूरी कर ली गई थी. खास बात ये है कि फिल्म का एक-एक सीन असली लोकेशन पर शूट किया गया. इडुक्की के कुलमावु के घने जंगलों में सिर्फ 19 दिनों में पूरी फिल्म तैयार कर ली गई. फिल्म की शुरुआत ही आपको उलझा देती है. एक साधु और शैतान की रहस्यमयी कहानी सुनाई जाती है. जंगल, एक अजीब-सी गेंद और फिर उसका रहस्यमयी रूप... यहीं से ऐसा माहौल बनता है कि आपको समझ ही नहीं आता कि कहानी किस दिशा में जा रही है. यही शुरुआत आगे आने वाले बड़े रहस्य की तरफ इशारा करती है.
जितना आगे बढ़ेंगे, उतना ही उलझते जाएंगे
इसके बाद कहानी दो पुलिसवालों की हो जाती है. जो अपनी पहचान छिपाकर चुरुली गांव पहुंचते हैं. उनका मिशन है एक खतरनाक अपराधी जॉय को पकड़ना. लेकिन गांव में कदम रखते ही सब कुछ बदल जाता है. यहां के लोग अजीब हैं. उनका बर्ताव और भी अजीब है. और धीरे धीरे पुलिसवालों को एहसास होता है कि वो जिस जगह आए हैं. वहां से बाहर निकलना शायद इतना आसान नहीं. फिल्म का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट इसका रहस्यमयी माहौल है. हर दस-पंद्रह मिनट में कहानी नया मोड़ लेती है और दर्शक लगातार अंदाजा लगाते रहते हैं कि आखिर सच क्या है. क्लाइमेक्स तो ऐसा है कि पहली बार देखने पर शायद ही किसी को पूरी तरह समझ आए. यही वजह है कि कई लोग इस फिल्म को दोबारा देखते हैं. IMDb पर 7.0 रेटिंग पाने वाली इस फिल्म में विनय फोर्ट, चेम्बन विनोद जोस, जाफर इडुक्की और जोजू जॉर्ज जैसे शानदार कलाकार हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं