अभिनेत्री तापसी पन्नू (Tapsee Pannu) और राइटर-प्रोड्यूसर कनिका ढिल्लों (Kanika Dhillon) की क्रिएटिव पार्टनरशिप आधुनिक हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित और सफल जोड़ियों में से एक बन चुकी है. दमदार लेखन और प्रभावशाली परफॉर्मेंस के इस मेल ने लगातार ऐसी कहानियां दी हैं, जो अपनी अलग पहचान बनाने के साथ-साथ नए जॉनर और मजबूत महिला किरदारों को भी सामने लाती हैं. कनिका ढिल्लों और तापसी पन्नू ने पहली बार अनुराग कश्यप की ‘मनमर्जियां' (2018) में साथ काम किया था, जिसमें तापसी ने बेबाक और स्वतंत्र सोच वाली रूमी का किरदार निभाया. इसके बाद दोनों की जोड़ी ने स्ट्रीमिंग हिट ‘हसीन दिलरुबा' (2021) के साथ एक अलग तरह की पहचान बनाई. उसी साल आई स्पोर्ट्स ड्रामा ‘रश्मि रॉकेट' में दोनों ने एक बार फिर साथ काम किया, जिसमें लैंगिक भेदभाव और स्पोर्ट्स में जेंडर टेस्टिंग जैसे गंभीर मुद्दों को सामने रखा गया.
रिवेंज एक्शन-थ्रिलर
इसके बाद यह साझेदारी राजकुमार हिरानी की इमिग्रेशन ड्रामा ‘डंकी' (2023) तक पहुंची, जिसके बाद दोनों ने ‘फिर आई हसीन दिलरुबा' (2024) के साथ अपनी चर्चित पल्प-थ्रिलर फ्रेंचाइज़ी को आगे बढ़ाया. अब यह जोड़ी अपने छठे प्रोजेक्ट ‘गांधारी' के साथ एक बिल्कुल नए जॉनर में कदम रख रही है. इस बार कनिका और तापसी की जोड़ी हाई-ऑक्टेन रिवेंज एक्शन-थ्रिलर के साथ दर्शकों के सामने आएगी. फिल्म में तापसी एक ऐसी मां की भूमिका निभा रही हैं, जो अपने बच्चे के लिए न्याय और बदले की लड़ाई लड़ती है. अपने रिश्ते और गांधारी को लेकर राइटर-प्रोड्यूसर कनिका ढिल्लों कहती हैं, 'गांधारी' के साथ हम एक बेहद इंटेंस और इमोशनली चार्ज्ड मदर-लेड एक्शन थ्रिलर लेकर आ रहे हैं. तापसी और मैं पहली बार एक फेयरी, रॉ एक्शन-थ्रिलर के लिए साथ आ रहे हैं. ‘गांधारी' एक ऐसी मां की कहानी है जो बदले की आग से प्रेरित है और इसे लिखने और प्रोड्यूस करने में मुझे बहुत मजा आया. तापसी बेहद मेहनती कलाकार हैं और उन्होंने फिल्म के हर फ्रेम में अपना पूरा दिल और आत्मा लगा दी है. मैं दर्शकों को तापसी के इस बेहद अलग और दमदार अवतार को देखने के लिए उत्साहित हूं. रोमांटिक ड्रामा से लेकर डार्क थ्रिलर, स्पोर्ट्स ड्रामा, इमिग्रेशन स्टोरी और अब रिवेंज एक्शन तक, कनिका ढिल्लों और तापसी पन्नू की साझेदारी ने लगातार नए जॉनर और अलग तरह के किरदारों को एक्सप्लोर किया है. यही लगातार प्रयोग करने और सीमाओं को आगे बढ़ाने की उनकी साझा सोच इस क्रिएटिव पार्टनरशिप को खास बनाती है.
यह भी पढ़ें: दृश्यम 3 का टाइटल हुआ अनाउंस, अजय देवगन की इंटेंस आंखे देख फैन्स बोले- आ रही 500 करोड़ी ब्लॉकबस्टर
एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट
अगर तापसी पन्नू के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म चश्म-ए-बद्दूर से किया था. इस फिल्म में उनके साथ अली जफर नजर आए थे. इस फिल्म से तापसी पन्नू को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सही पहचान मिली. जिसके बाद एक्ट्रेस फिल्म पिंक, नाम शबाना, मनमर्जिया, सांड की आंख, मुल्क, बदला, थप्पड़ जैसी तमाम बड़ी फिल्मों में नजर आई. लेकिन तापसी पन्नू को सबसे ज्यादा फिल्म थप्पड़ में पसंद किया गया. क्योंकि यह फिल्म एक वूमन ओरिएंटेड फिल्म थी. इनके अलावा एक्ट्रेस को फिल्म जुड़वा में भी काफी पसंद किया गया. इस फिल्म में तापसी, वरुण धवन और जैकलिन के साथ दिखाई दी थीं. तापसी पन्नू शाहरुख खान के साथ फिल्म डंकी में भी नजर आ चुकी है. जहां उनका नाम बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट भी हो चुका है. अब एक्ट्रेस फिल्म गांधारी को लेकर सुर्खियों में हैं. अब आने वाले समय में पता चलेगा कि यह फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है और इस फिल्म से एक्ट्रेस का बॉलीवुड करियर कहां पर पहुंचता है. ‘गांधारी' के साथ यह पावरहाउस जोड़ी एक बार फिर अपनी छठी साझेदारी में एक नई कहानी, नया जॉनर और तापसी का अब तक का सबसे अलग अवतार लेकर आने के लिए तैयार है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं