विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2020

इलियाना डिक्रूज ने इस अंदाज में पोस्ट की Photo, कैप्शन पर खूब आ रहे रिएक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D'cruz) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी लाइफस्टाइल से जुड़ी हर जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.

इलियाना डिक्रूज ने इस अंदाज में पोस्ट की Photo, कैप्शन पर खूब आ रहे रिएक्शन
इलियाना डिक्रूज (Ileana D'cruz) का पोस्ट वायरल
  • इलियाना डिक्रूज की इंस्टाग्राम पोस्ट हुई वायरल
  • इलियाना डिक्रूज ने ब्लैक एंड व्हाइट शेयर की फोटो
  • इलियाना की अगली फिल्म अनफेयर एंड लवली है
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D'cruz) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी लाइफस्टाइल से जुड़ी हर जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. सिर्फ इतना ही नहीं वह आए दिन अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से दिलचस्प पोस्ट शेयर करती रहती हैं. हाल ही में इलियाना ने अपनी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर किया जिसे लेकर वह काफी सुर्खियों में है. दरअसल, इस फोटो के साथ उन्होंने जो कैप्शन में लिखा है वह लोगों का ध्यान खींच रहा है.

इलियाना डिक्रूज (Ileana D'cruz) ने लिखा है- ज्यादातर लड़कियां: “मैं लड़कों के साथ घूमती हूं बिना किसी नाटक के." मैं: “मैं खुद के साथ बाहर घूमती हूं. बिना कोई नाटक के और मैं पैंट भी नहीं पहनती." इलियाना के इस पोस्ट पर फैंस खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं और देखते ही देखते इस फोटो को अब तक 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. एक्ट्रेस की अगली फिल्म 'अनफेयर एंड लवली' है जिसमें वह रणदीप हुड्डा के साथ नजर आने वाली है. सिर्फ इतना ही नहीं हाल ही में वह रणदीप के साथ  वर्चुअल स्क्रिप्ट रीडिंग करती हुई फोटो शेयर की थी. जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था. 

इलियाना डिक्रूज (Ileana D'cruz)  और रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) की फिल्म 'अनफेयर एंड लवली' बलविंदर सिंह जंजुआ द्वारा निर्देशित होगी. इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग हरियाणा में कि जाएगी. फिल्म की पूरी कहानी एक सांवली लड़की के इर्द- गिर्द घूमेगी. यह फिल्म ऐसी लड़की की कहानी है जिसे अपनी सांवले रंग के कारण समाज में व्याप्त कुरीतियों और पुरानी सोच से जूझना पड़ता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Randeep Hooda, Ileana D'cruz, Ileana D'cruz Viral Photo, Ileana D'cruz Instagram Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com