विज्ञापन

सनी देओल के ढाई किलो के हाथ से रहमान डकैत को मिलेगी कसाईनुमा मौत? इक्का का टीजर देख फैन्स कह रहे अक्षय खन्ना से धुरंधर नहीं निकला

सनी देओल और अक्षय खन्ना इक्का के साथ स्क्रीन पर साथ नजर आने वाल हैं. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर आएगी और इसमें सनी और अक्षय की जोड़ी को काफी पसंद भी किया जा रहा है.

सनी देओल के ढाई किलो के हाथ से रहमान डकैत को मिलेगी कसाईनुमा मौत? इक्का का टीजर देख फैन्स कह रहे अक्षय खन्ना से धुरंधर नहीं निकला
इक्का में कौन किस पर भारी ?
Social Media
नई दिल्ली:

सनी देओल और अक्षय खन्ना की आने वाली फिल्म इक्का का टीजर रिलीज कर दिया है. इस फिल्म में नॉस्टैल्जिया फुल भर कर है. पहला तो ये कि सनी देओल और अक्षय खन्ना 29 साल बाद एक साथ नजर आने वाले हैं. दूसरा ये कि सनी देओल ने एक बार फिर काला कोट पहना है. यानि कि वो वकील के रोल में नजर आने वाले हैं. पहले ही उनका वो दामिनी वाला तारीख पर तारीख फैन्स भुला नहीं पाए हैं ऐसे में सनी देओल को एक बार फिर कोर्ट में दलीलें पेश करते देखना एक शानदार एक्सपीरियंस होने वाला है. फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है तो आपके पास ये ऑप्शन भी है कि आप एक सीन को बार-बार भी देख सकते हैं. फिर स्क्रीन पर सनी देओल और अक्षय खन्ना जैसे सितारे हों तो ऐसा मौका आ ही सकता है.

सनी देओल और अक्षय खन्ना साथ-साथ

दोनों ही सितारों के साथ आने की टाइमिंग देखिए. एक तरफ सनी देओल जो अपने करियर की सेकेंड इनिंग में धूम मचा रहे हैं. उनकी फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है 12 दिन में फिल्म ने 310 करोड़ कमा चुकी है. वहीं दूसरी तरफ अक्षय खन्ना जो नेगेटिव किरदारों को इस अंदाज में पेश कर रहे हैं कि हीरो फीका पड़ जाए. हाल में आई धुरंधर इसकी मिसाल है. धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर 1400 करोड़ से ज्यादा की कलेक्शन कर चुकी है. अक्षय खन्ना फिल्म में अपने स्वैग से छाए रहे और इक्का में एक बार फिर उनका वही स्वैग और कड़क अंदाज देखने को मिला. 

यह भी पढ़ें: Border 2 में तीन सीन में नजर आया ये टीवी एक्टर, अनुपमा में बना था रुपाली गांगुली का लवर

कौन पड़ा किस पर भारी?

टीजर देखने के बाद ये कहना थोड़ा जल्दबाजी हो सकती है. क्योंकि जितनी दमदार सनी देओल की एंट्री थी उतनी ही क्लासी अक्षय खन्ना की एंट्री दिखी. दोनों ही एक दूसरे को टक्कर देते दिखते हैं. सनी देओल का इंटेंस लुक और अक्षय खन्ना का ऑरा इस फिल्म के लिए एक खास अपील साबित हो सकता है. वहीं फैन्स को अक्षय में अब भी रहमान की झलक दिख रही है. यूट्यूब पर एक फैन ने कमेंट किया, अक्षय सर के अंदर का रहमान डकैत नहीं जा रहा. वहीं एक फैन ने दोनों ही स्टार्स के डायलॉग को मिलाते हुए एक मजेदार लाइन बनाई. इन्होंने लिखा, सनी देओल का ढाई किलो हाथ जब किसी पर पड़ता है तो उसकी मौत बड़ी कसाईनुमा मालूम होती है. एक फैन ने लिखा, सनी देओल का शट अप ही कई एक्टर्स के करियर से ज्यादा लाउड है.

यह भी पढ़ें: रियल लाइफ से कितनी मिलती है 'रहमान डकैत' की रील लाइफ की कहानी?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ikka, Sunny Deol, Akshaye Khanna, Ikka News, Ikka Movie Release Data, Sunny Deol Border 2, Ikka OTT, Netflix
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com