IIFA Stomp के रैम्प पर दिशा पाटनी और शिल्पा शेट्टी का जलवा.
- IIFA स्टोम्प के स्टेज पर थिरके वरुण धवन
- रैम्प पर उतरीं दिशा पाटनी, शिल्पा शेट्टी और हुमा कुरैशी
- सलमान ने कैटरीना कैफ के लिए गाया बर्थडे सॉन्ग
नई दिल्ली:
18वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) अवॉर्ड्स का आयोजन न्यूयॉर्क में धूमधाम से शुरू हो चुका है. गुरुवार रात न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर आईफा स्टोम्प का आयोजन हुआ. शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, कृति सेनन, वरुण धवन, सुशांत सिंह राजपूत, अनुपम खेर इसका हिस्सा बने, लेकिन सबकी निगाहें सलमान खान और कैटरीना कैप पर जाकर टिकीं. स्टेज पर सलमान कैटरीना के लिए बर्थडे सॉन्ग गाना नहीं भूले. आलिया भट्ट. शाहिद कपूर और वरुण धवन ने आईफा प्रेस कॉन्फ्रेंस की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की है.
अभिनेत्री दिशा पाटनी ने IIFA स्टोम्प के रैम्प पर अपने फैशन का जलवा जलवे बिखेरे. देखें तस्वीरें...
टाइम्स स्क्वायर पर डिजाइनर फाल्गुनी शीन पीकॉक की खूबसूरत सिल्वर आउटफिट पहन दिशा ने ऑडियंस का ध्यान अपनी ओर खींचा.
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने IIFA स्टोम्प के स्टेज पर रैम्प वॉक किया. इसका वीडियो एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर जारी किया. यहां शिल्पा डिजाइनर फाल्गुनी शीन पीकॉक की सिल्वर और ब्लैक गाउन पहन रैम्प पर उतरीं.
हुमा कुरैशी ने डिजाइनर सोनाक्षी राज का कलेक्शन रैम्प पर उतारा. वहीं, वरुण धवन स्टेज पर थिरकते नजर आए.
बता दें, आईफा स्टोम्प के बाद शुक्रवार रात आईफा रॉक्स का आयोजन होगा, जिसमें दिलजीत दोसांझ, ए आर रहमान, अदिति राव हैदरी, बेनी दयाल, हरिहरण, कैलाश खेर, नीति मोहन समेत कई सेलेब्स न्यूयॉर्क के मेटलाइफ स्टेडियम में परफॉर्म करेंगे. आईफा का मुख्य कार्यक्रम 15 जुलाई को आयोजित होगा.
आईफा सेरेमनी में कैटरीना कैफ को जन्मदिन की बधाईयां देते सलमान खान. देखें वीडियो...
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
IIFA Stomp, IIFA Rocks, Iifa 2017, Salman Khan, Katrina Kaif, Disha Patani, Shilpa Shetty, Shahid Kapoor, Varun Dhawan, Times Square