विज्ञापन

'फैंस को परेशान किया तो बर्दाश्त नहीं करूंगा', दिलजित दोसांझ की खालिस्तानियों को दो टूक

कनाडा के कैलगरी में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने खालिस्तान झंडे दिखाए. अब दिलजीत ने साफ कहा है कि वे फैंस को परेशान करने वाले किसी भी तरह के हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं करेंगे.

'फैंस को परेशान किया तो बर्दाश्त नहीं करूंगा', दिलजित दोसांझ की खालिस्तानियों को दो टूक
दिलजित दोसांझ की खालिस्तानियों को दो टूक

कनाडा के कैलगरी में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने खालिस्तान झंडे दिखाए. अब दिलजीत ने साफ कहा है कि वे फैंस को परेशान करने वाले किसी भी तरह के हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं करेंगे. पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि बाहर शांतिपूर्वक प्रदर्शन करना किसी को भी मंजूर है. लेकिन अगर कोई अंदर आकर फैंस को गाली-गलौज करे या कार्यक्रम बिगाड़ने की कोशिश करे, तो सुरक्षा कर्मी उसे तुरंत बाहर निकाल दें. उन्होंने साफ किया कि झंडे या बैनर से उनकी समस्या नहीं है, बल्कि नीयत और फैंस को होने वाली परेशानी से है.

क्या बोले दिलजीत दोसांझ

दिलजीत ने पंजाबी में लिखा, "बाहर खड़े होकर शांति से प्रदर्शन कोई भी कर सकता है. लेकिन अंदर आकर फैंस को परेशान करना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा. अगर कोई बैनर लेकर सपोर्ट दिखाना चाहता है तो ठीक है, लेकिन गालियां देकर और झगड़ा करने आए तो सुरक्षा को निर्देश दे दिया है कि ऐसे लोगों को फौरन बाहर कर दिया जाए." उन्होंने कहा कि यह किसी झंडे या बैनर की बात नहीं है, बल्कि मकसद की बात है. दिलजीत ने फेक खबरों से भी सावधान रहने की अपील की और कहा कि पिछले साल से वे इस मुद्दे से दूर रह रहे थे, लेकिन अब चुप नहीं रहेंगे. उन्होंने लव एंड पीस के साथ पोस्ट खत्म किया. 

Latest and Breaking News on NDTV

राजनीति पर बोले सिंगर

यह बयान पिछले हफ्ते कैलगरी कॉन्सर्ट के दौरान हुए विवाद के बाद आया है. दिलजीत ने वहां भी कहा था कि वे झंडे कितना भी लहराएं, वे पंजाब का नाम हर जगह रोशन करते रहेंगे. हाल ही में वे जिमी फॉलन के शो में भी गए थे. हाल ही में पंजाब के कुछ रिटायर्ड अधिकारियों ने उन्हें राजनीति में आने का प्रस्ताव दिया था, जिसे दिलजीत ने साफ मना कर दिया. उन्होंने कहा, "मेरा काम एंटरटेनमेंट करना है, मैं इसमें बहुत खुश हूं."
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diljit Dosanjh, Diljit Dosanjh Khalistan, Diljit Dosanjh Concert, Diljit Dosanjh Aura Tour, Aura Tour
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com