विज्ञापन

रानी मुखर्जी ने एक टेक में पूरा किया शूट, अधूरी रह गई तमन्ना, शहनाज ने 'हम तुम' का सुनाया किस्सा

28 मई के दिन हम तुम फिल्म रिलीज हुई थी जो ब्लॉकबस्टर रही. इस फिल्म मे रानी मुखर्जी और सैफ अली खान लीड रोम में थे.इस फिल्म के 22 साल पूरा होने पर जानें फिल्म की एक्ट्रेस शहनाज ने रानी मुखर्जी को लेकर क्या कहा.

रानी मुखर्जी ने एक टेक में पूरा किया शूट, अधूरी रह गई तमन्ना, शहनाज ने 'हम तुम' का सुनाया किस्सा
हम तुम एक्ट्रेस शहनाज ने रानी मुखर्जी को लेकर कहा कुछ ऐसा
सोशल मीडिया
नई दिल्ली:

28 मई यानी आज 22 साल पहले सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की फिल्म 'हम तुम' रिलीज हुई थी. फिल्म आज के दिन 28 मई 2004 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में रॉम-कॉम के दौर की शुरुआत मानी जाती है. फिल्म को कुणाल कोहली ने लिखा और निर्देशित किया था. फिल्म आदित्य चोपड़ा के यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई थी. फिल्म में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थी. फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया था. फिल्म में सैफ और रानी के अलावा ऋषि कपूर, रति अग्निहोत्री और शहनाज ट्रेजरीवाला भी नजर आई थीं.

अगर सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की सबसे शानदार फिल्मों की बात की जाए तो दर्शक सबसे पहले 'हम तुम' की ही बात करते हैं. इस फिल्म ने दोनों के बॉलीवुड करियर को पीक पर पहुंचा दिया था. फिल्म के गाने भी इतने सुंदर तरीके से लिखे गए थे कि आज भी दर्शक इन गानों को सुनना पसंद करते हैं. बता दें, फिल्म के गाने प्रसून जोशी ने लिखे थे. इस मौके पर 'हम तुम' में शालिनी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शहनाज ट्रेजरीवाला ने NDTV से बात की और पुराने दिनों को याद कर काफी कुछ बताया.

एक्ट्रेस ने पुरानी यादों को ताजा किया

एक्ट्रेस शहनाज ट्रेजरीवाला ने 'हम तुम' के सेट का किस्सा शेयर करते हुए बताया, "जब मैंने यह फिल्म की थी तो मैं काफी छोटी थी. फिल्म में मेरा बहुत छोटा किरदार था. फिल्म में जो सेंट्रल पार्क दिखाया गया था. वह एम्स्टर्डम में था, लेकिन फिल्म में न्यूयॉर्क में दिखाया गया है. मुझे वो किस्सा याद है कि जब मेरा शूट का समय था, उस वक्त में लोकेशन पर पहुंची ही थी. मुझे बताया गया था कि रानी मुखर्जी अभी शूट करना चाहती हैं. मेरा जल्दी-जल्दी मेकअप किया गया. कॉस्ट्यूम चेंज किया गया. इसके बाद सैफ अली खान मेरे पास आए, उनसे मेरी हाय-हैलो और काफी अच्छी-अच्छी बातें हुईं. सैफ अली खान बहुत ही अच्छे व्यवहार के इंसान हैं. मैं बहुत थकी हुई थी क्योंकि मैं पूरी रात जर्नी करके आई थी."

रानी मुखर्जी के साथ अनोखा अनुभव

शहनाज ने आगे बताया, "मैंने रानी मुखर्जी का चार-पांच घंटे इंतजार किया. फिर रानी आईं हमारा शूट शुरू हुआ. रानी मुखर्जी के साथ मेरा सिर्फ एक बार का टेक हुआ, मुझे बताया कि रानी मुखर्जी सिर्फ एक ही बार में शूट करेंगी. रानी मुखर्जी वहां से चली गईं. मैं काफी अपसेट हो गई कि मेरा शूट एक बार में ही खत्म कर दिया. मैंने रिक्वेस्ट भी कि क्या हम दोबारा शूट कर सकते हैं? क्योंकि मैं रानी मुखर्जी की बहुत बड़ी फैन हूं. मैं बहुत दुखी थी. मैं एम्स्टर्डम में दो-तीन दिन रही. मैंने सीन फिर से शूट करने के लिए कहा, लेकिन रानी मुखर्जी ने फिर से शूट करने को मना कर दिया. फिर मैं वहां से चली गई, मेरा 'हम तुम' को लेकर बहुत ही शानदार एक्सपीरियंस रहा. जिसको मैं कभी भूल नहीं सकती."

''मैं बहुत दुखी थी. मैं एम्स्टर्डम में दो-तीन दिन रही. मैंने सीन फिर से शूट करने के लिए कहा, लेकिन रानी मुखर्जी ने फिर से शूट करने को मना कर दिया."

शहनाज

बॉलीवुड एक्ट्रेस

शहनाज ट्रेजरीवाला का करियर

शहनाज ने साल 2003 में आई फिल्म 'इश्क विश्क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया. लेकिन शहनाज का बॉलीवुड में करियर ज्यादा लंबा नहीं चला. एक्ट्रेस कुछ गिनी-चुनी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आईं. इन दिनों शहनाज ट्रैवलिंग शो में नजर आती हैं और दर्शकों को दुनिया भर की नई-नई जगहों से रू-ब-रू कराती हैं. फिल्म 'इश्क इश्क' में शहनाज और शाहिद कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया. शाहिद और शहनाज ने फिर कभी साथ काम नहीं किया. बॉलीवुड में आने से पहले शहनाज ने काफी प्रोजेक्ट्स के लिए मॉडलिंग की थी और उन्होंने वीडियो जॉकी के तौर पर भी काम किया था.

ये भी पढ़ें- सुष्मिता सेन ने बताया रेनी को गोद लेने के बाद भाग गया था मैनेजर, कहा था- तुम करियर को लेकर सीरियस नहीं

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com