विज्ञापन

सुष्मिता सेन ने बताया रेनी को गोद लेने के बाद भाग गया था मैनेजर, कहा था- तुम करियर को लेकर सीरियस नहीं

NDTV को दिए इंटरव्यू में सुष्मिता सेन ने खुलासा किया कि उनके मैनेजर ने कहा था- तुम अपने करियर को लेकर सीरियस नहीं हो. 

सुष्मिता सेन ने बताया रेनी को गोद लेने के बाद भाग गया था मैनेजर, कहा था- तुम करियर को लेकर सीरियस नहीं
सुष्मिता सेन ने 24 की उम्र में बेटी रेने को लिया था गोद
नई दिल्ली:

सुष्मिता सेन की जिंदगी आम नहीं थी. 18 की उम्र में वह मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय थीं. वहीं फिर करियर के पीक पर 24 साल की उम्र में उन्होंने बेटी को गोद लेने और मदरहुड अपनाने का फैसला किया. यह उनके लिए आसान नहीं था. दरअसल, 50 की उम्र में सुष्मिता सेन ने पहली बेटी रेने को 2000 में गोद लिया. जब उनकी उम्र केवल 24 साल थी. हालांकि यह उनके लिए आसान नहीं था क्योंकि इसके लिए उन्होंने लीगल बैटल लड़ी और वह उस वक्त सिंगल अनमैरिड लड़की थीं. 

सुष्मिता सेन ने बताया गोद लेने का फैसला सुन मैनेजर भाग गई थीं

एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में सुष्मिता सेन ने बताया कि करियर के पीक पर इस फैसले के कारण इंडस्ट्री की तरफ से उन्हें झटका दिया. हालांकि रेनी की मां बनने के बाद उन्होंने अपने करियर की कुछ हिट फिल्में दी. वहीं सुष्मिता सेन ने बताया कि उनकी मैनेजर गोद लेने के फैसला लेने के बाद भाग गया था. हाल ही में दीपिका पादुकोण 8 घंटे शिफ्ट कॉन्ट्रोवर्सी के कारण चर्चा में आ गई थीं. वहीं इस पर सुष्मिता सेन ने कहा कि जब 24 की उम्र में उन्होंने ऐसा ही एक फैसला लिया तो यह और भी ज्यादा खराब था.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- महबूब खान की जबरन कर दी थी पेरेंट्स ने शादी, फिल्मों की स्क्रिप्ट सुन हंसते और दरवाजा बंद कर देते थे मेकर्स

सुष्मिता सेन ने कहा- वह दौर और भी बुरा था

Latest and Breaking News on NDTV

सुष्मिता सेन ने कहा, "यह और भी बुरा था. आप एक ऐसी दुनिया की बात कर रहे हैं जहां सोशल मीडिया नहीं था, डिजिटल क्रांति नहीं आई थी और आज के मुकाबले किसी एक्टर के पास काम करने के लिए बहुत कम प्लेटफॉर्म थे. आज भी यह मुश्किल है. तो जरा सोचिए अगर आप एक ऐसे एक्टर हैं, जो सिर्फ एक ही प्लेटफॉर्म पर काम करते हैं यानी सिनेमा तो उस प्लेटफॉर्म से जुड़े कुछ नियम भी होते हैं. जैसे कि एक लड़की को मां बनने का ख्याल अपने मन से निकाल देना पड़ता है. आप शादी भी नहीं कर सकते, क्योंकि इसका असर आपकी फैन फॉलोइंग और दर्शकों पर पड़ता है."

"ये सब लगभग उसी समय हुआ जब रेनी के बारे में खबर सामने आई थी और इंडस्ट्री से मुझे बहुत ज्यादा विरोध का सामना करना पड़ा. लोग कह रहे थे. ये कर क्या रही है?"

सुष्मिता सेन

बॉलीवुड एक्ट्रेस

सुष्मिता सेन का मैनेजर भाग गया 

आगे किस्सा सुनाते हुए सुष्मिता सेन ने कहा, मेरा मैनेजर भाग गया था. उसने कहा, आप अपने करियर को लेकर सीरियस नहीं हो और मैं ऐसे को रिप्रेजेंट नहीं कर सकती, जो 24 की उम्र में मां बनेंगी. कैरेक्टर रोल भी नहीं मिलेंगे आपको. वह भाग गया और मैंने सोचा, चलो अच्छा हुआ, बला टली. मैं इस बात से पूरी तरह ठीक थी और आप यकीन नहीं करेंगे मां बनने के बाद, मैंने अपनी सबसे बड़ी हिट फिल्में दीं. 

यंग मदर बनना चाहती थीं सुष्मिता सेन

Latest and Breaking News on NDTV

सुष्मिता सेन ने कहा, "लेकिन इसके लिए यह कहना जरूरी था कि, 'ये नियम हैं या तो आप इन्हें मानिए, या फिर छोड़ दीजिए.' और मेरा नजरिया था कि, 'मैं एक सेल्फ-मेड महिला हूं. मेरा कोई गॉडफादर नहीं है. किसी ने मुझे कोई प्लेटफॉर्म नहीं दिया. मैंने सब कुछ खुद अपने दम पर किया है. इसलिए आपके नियम मुझ पर लागू नहीं होते. मुझ पर तो मेरे ही नियम लागू होते हैं.' तो मेरा नियम यह कहता है कि, 'मैं यही करना चाहती हूं. मैं कम उम्र में मां बनना चाहती हूं और मैं किसी भी तरह से ऐसी स्थिति में नहीं पड़ना चाहती, जिससे मैं इस बच्चे की देखभाल न कर सकूं और इसे सबसे बेहतरीन बचपन न दे सकूं.' और बस, वही समय था, और शुक्र है कि सब ठीक रहा. इसके लिए बहुत कुछ करना पड़ा, लेकिन आखिरकार सब ठीक हो गया."

रेनी को गोद लेने के बाद इंडस्ट्री से किया नजरअंदाज

Latest and Breaking News on NDTV

इस पर सुष्मिता सेन ने कहा, "ये सब लगभग उसी समय हुआ जब रेनी के बारे में खबर सामने आई थी और इंडस्ट्री से मुझे बहुत ज्यादा विरोध का सामना करना पड़ा. बहुत ही ज्यादा. लोग कह रहे थे, 'ये कर क्या रही है? वैसे भी, ये अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित नहीं है.' मुझे अपनी फिल्मों में लेना किसी भी डायरेक्टर के लिए एक मुश्किल काम था. क्योंकि मैं ज्यादातर एक्टर्स से ज्यादा लंबी थी और मेरे पास एक्टिंग का वो हुनर ​​भी नहीं था, जो कि सच भी था क्योंकि एक्टिंग में मेरा कोई बैकग्राउंड नहीं था और उस समय कोई एक्टर भी नहीं था." 

आगे उन्होंने कहा, "मुझे किसी ऐसे इंसान की जरूरत थी, जो मुझे एक्टिंग सिखा सके. लेकिन मुझे सीधे काम में ही उतार दिया गया. इसलिए मैंने अपनी तरफ से जितना हो सका, उतना अच्छा काम किया. और फिर मैंने काम करते-करते ही सीखा. लेकिन मुझे बहुत ज्यादा विरोध झेलना पड़ा, जो काफी मुश्किल था. और मैंने हमेशा यही कहा है कि मेरी मां भी यही कहती हैं कि अगर आप किसी भी रिजेक्शन को लंबे समय तक अपने साथ बनाए रखते हैं, तो एक दिन आपको स्वीकार जरूर किया जाता है. इसलिए मैंने उस रिजेक्शन को लंबे समय तक अपने साथ बनाए रखा और अचानक वही चीज एक बहुत ही शानदार अनुभव में बदल गई और फिर मुझे स्वीकार कर लिया गया. उसके बाद जिंदगी मुझे वहां से आगे ले गई.". 

मां बनने के बाद सुष्मिता सेन की हिट फिल्में

जैसा कि सुष्मिता सेन ने बताया कि उनके करियर की सबसे बड़ी कमर्शियल सक्सेस फराह खान की मैं हू ना (2004) थी, जिसमें उन्होंने मिस चांदनी का का किरदार निभाया था. इसके बाद मैंने प्यार क्यों किया (2005) थी, जिसमें वह कैटरीना कैफ और सलमान खान के साथ नजर आईं. जबकि उनकी 2002 में आंखें और फिलहाल, 2003 में समय वेन द टाइम्स स्ट्राइक थी. उन्होंने बताया कि रेनी उनके लिए गुड लक साबित हुईं. 

ये भी पढ़ें- 47 की उम्र में अनमैरिड हैं शमिता शेट्टी, शादी पर तंज कसने वालों को कहा- आपने शादी करके क्या उखाड़ लिया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com