विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2020

ऋतिक रोशन ने कही 'सच्चे रहने' की बात, तो एक्स वाइफ सुजैन खान ने 'काला दिल' पोस्ट कर किया कमेंट

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने शेयर की फोटो तो एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) ने ब्लैक हार्ट शेयर कर दिया रिएक्शन.

ऋतिक रोशन ने कही 'सच्चे रहने' की बात, तो एक्स वाइफ सुजैन खान ने 'काला दिल' पोस्ट कर किया कमेंट
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने शेयर की फोटो तो सुजैन खान (Sussanne Khan) ने किया कमेंट
  • ऋतिक रोशन ने फोटो शेयर कर कही सच्चे रहने की बात
  • सुजैन खान ने ऋतिक रोशन की फोटो पर ब्लैक हार्ट से दिया रिएक्शन
  • सुजैन के कमेंट ने खींचा सबका ध्यान
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अपनी फिल्मों से सबका ध्यान खींचने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव नजर आते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो पोस्ट की, जिसके कैप्शन में उन्होंने सच्चे रहने की भी बात कही. ऋतिक रोशन की इस फोटो ने उनके फैंस का ध्यान तो खींचा ही, साथ ही उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) भी इस फोटो पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाईं. सुजैन खान ने ऋतिक रोशन की इस फोटो पर ब्लैक हार्ट और स्माइली इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दिया. इसके अलावा ऋतिक रोशन की इस फोटो पर करण जौहर ने भी कमेंट किया. 

अनुपम खेर ने 'गंजेपन' से परेशान लोगों पर बनाया इमोशनल सॉन्ग, Video शेयर कर बोले- मैं भी अब गंजों में हूं...


ऋतिक रोशन  (Hrithik Roshan) अपनी इस फोटो में ब्लैक कैप और ग्रे टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं. इस फोटो में एक्टर मिरर सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं, उनका अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है. इस फोटो पर जहां सुजैन खान (Sussanne Khan) ने ब्लैक हार्ट और स्माइली इमोजी से अपना रिएक्शन दिया, तो वहीं करण जौहर ने कमेंट किया, "हॉटेस्ट." इसे शेयर करते हुए ऋतिक रोशन ने लिखा, "ब्लैक, व्हाइट और ग्रे..." बता दें कि सुजैन खान और ऋतिक रोशन डायवोर्स के बाद भी एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं. दोनों एक-दूसरे की सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट भी करते हैं. 

घुड़सवारी के लिए निकले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास, यूं हाथ में हाथ डाले आए नजर- देखें Photos

lklqs12o

वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन  (Hrithik Roshan) बीते साल 'वॉर' (War) में मुख्य भूमिका अदा करते नजर आए थे. उनकी इस फिल्म ने दर्शकों का दिल तो जीता ही, साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी खूब धमाल मचाया. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई की थी. वॉर में ऋतिक रोशन के साथ-साथ टाइगर श्रॉफ भी नजर आए थे, फिल्म में दोनों की जोड़ी सबको काफी पसंद आई थी. इसके अलावा ऋतिक रोशन सुपर 30 में भी मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई दिए थे.
 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hrithik Roshan, Sussanne Khan, Hrithik Roshan Photo, Sussanne Khan Drop Black Heart
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com