बॉलीवुड में सितारों के अफेयर्स की चर्चा नई बात नहीं है. बॉबी देओल का नाम भी कई एक्ट्रेसेस और चर्चित चेहरों के साथ जुड़ चुका है. इन्हीं में एक नाम जूलरी डिजाइनर फराह अली खान का भी है. जो ऋतिक रोशन की एक्स साली हैं. सालों से ऐसी खबरें थीं कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे. लेकिन नीलम की वजह से उनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया. अब फराह ने खुद इन चर्चाओं पर चुप्पी तोड़ी है और बताया कि आखिर उनके और बॉबी के बीच सच में क्या था.
ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने एक महीने में बेचे 4 लग्जरी फ्लैट, 30 दिन में कर डाली करोड़ों की डील, कमा डाले इतने रुपये
हम एक-दूसरे को पसंद करते थे
फराह अली खान ने विक्की लालवानी के इंटरव्यू में बॉबी देओल के साथ अपने रिश्ते को याद करते हुए कहा कि उन्हें बॉबी पर जबरदस्त क्रश था और बॉबी भी उन्हें पसंद करते थे. उन्होंने हंसते हुए बताया कि दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़ते थे. चिट्ठियां लिखते थे और बस इतना ही था. फराह के मुताबिक उस वक्त वो सिर्फ 16 साल की थीं, जबकि बॉबी 17 साल के थे. उन्होंने कहा कि उस दौर में डेटिंग का कल्चर आज जैसा नहीं था. दोनों की दोस्ती मासूम थी और उसे प्यार का नाम देना सही नहीं होगा. फराह ने कहा कि आज लोग इन बातों को अलग नजरिए से देखते हैं. लेकिन तब ये सिर्फ उम्र का तकाजा था.
क्या नीलम बनी थीं दूरी की वजह?
कई सालों से ये भी कहा जाता रहा कि नीलम के बॉबी देओल की जिंदगी में आने के बाद फराह और नीलम के रिश्ते खराब हो गए थे. लेकिन फराह ने इस कहानी को पूरी तरह गलत बताया. उन्होंने कहा कि नीलम आज भी उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं. उनके मुताबिक नीलम बॉबी की जिंदगी में बाद में आई थीं. लेकिन इससे उनकी दोस्ती पर कभी कोई असर नहीं पड़ा. उन्होंने साफ कहा कि ब्रेकअप या मनमुटाव जैसी बातें सिर्फ अफवाह थीं. फराह ने ये भी बताया कि आज बॉबी देओल और उनकी पत्नी तान्या उनके सबसे करीबी दोस्तों में शामिल हैं. बता दें कि फराह अली खान की शादी डीजे अकील अली से हुई थी. दोनों का कुछ साल पहले तलाक हो चुका है. फराह दो बच्चों की मां हैं और इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर फोकस कर रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं