विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2020

ऋतिक रोशन की मम्मी पिंकी रोशन का Video वायरल, शिव भजन पर पूरे परिवार को यूं झूमाया

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो जमकर वायरल हो रहा है.

ऋतिक रोशन की मम्मी पिंकी रोशन का Video वायरल, शिव भजन पर पूरे परिवार को यूं झूमाया
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने महाशिवरात्रि के मौके पर पूरे परिवार संग शिव मंदिर में पूजा अर्चना की. अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऋतिक रोशन की मम्मी पिंकी रोशन (Pinky Roshan) भजन गाती नजर आ रही हैं. इस दौरान पूरा रोशन परिवार मौजूद रहा. ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उन्होंने यह वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा: "पावन महाशिवरात्रि अवसर पर, सभी को हार्दिक शुभकामनाएं." इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आयुष्मान खुराना की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' पर किया रिएक्ट, Tweet कर कही ये बात

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) द्वारा शेयय किए गए इस वीडियो को 8 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. महाशिवरात्रि के मौके पर ऋतिक रोशन के वीडियो को विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया था. वीडियो में ऋतिक रोशन अपनी एक्स वाइफ सुजैन खान के साथ पूजा करते दिखे थे. उनके साथ पिता राकेश रोशन और दोनों बेटे रिहान और रिधान भी मौजूद रहे.

कैलाश खेर ने डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे पर किया रिएक्ट, बोले- मेरा बस चले तो ट्रंप को भी...

वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन  (Hrithik Roshan) ने बीते साल अपनी फिल्म 'सुपर 30' और 'वॉर' से खूब धमाल मचाया था. जहां 'सुपर 30' में ऋतिक रोशन ने बिहार के मैथमेटिशियन 'आनंद कुमार' का किरदार अदा किया तो वहीं वॉर में वह 'कबीर' के रूप में दिखाई दिए. ऋतिक की फिल्म 'वॉर' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाते हुए 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hrithik Roshan, Hrithik Roshan Video, Hrithik Roshan Mother Pinky Roshan, Mahashivaratri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com