विज्ञापन

Exclusive: कितने बदल गए अक्षय कुमार? रवीना टंडन ने खोला राज

वेलकम टू द जंगल की रिलीज से पहले रवीना टंडन ने एनडीटीवी से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने फिल्म से जुड़े अपने अनुभवों को शेयर किया.

Exclusive: कितने बदल गए अक्षय कुमार? रवीना टंडन ने खोला राज
Exclusive: कितने बदल गए अक्षय कुमार?
NDTV

रवीना टंडन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर सुर्खियों में हैं. उनके साथ इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, परेश रावल, तुषार कपूर, जैकी श्रॉफ सहित कई बड़े कलाकार मुख्य भूमिका में हैं. वेलकम टू द जंगल की रिलीज से पहले रवीना टंडन ने एनडीटीवी से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने फिल्म से जुड़े अपने अनुभवों को शेयर किया. साथ ही यह भी बताया कि फिल्म के सेट पर वह और बाकी सारे कलाकार काफी मस्ती करते थे. नीचे पढ़ें रवीना टंडन के साथ बातचीत के अंश:- 

सवाल: सबसे पहले मैं आपसे यही पोंछूंगा की आप देश में नहीं है तो  सारे फिल्म के प्रमोशंस आप मिस कर रही हैं?

रवीना टंडन: जी, मैं सबको मिस कर रही हूं. उस दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन लोग ने मुझे जूम पर भी लिया था. आई एम मिसिंग देम और अहमद और सबका भी फोन आता है दैट वी आर मिसिंग यू, यू शुड हैव बीन हियर. आप जैसे जो पुराने मित्र हैं सब मीडिया में, उनका फोन आ रहा है कि यू शुड हैव बीन हियर. बट, अनफॉर्चूनेटली, वी वर नॉट क्लियर अबाउट द, यू नो, प्रमोशनल शूट्स और मैं पहले ही अपनी डेट्स एक नेटफ्लिक्स शो के लिए दे चुकी थी, सो आई एम इन लंदन. रवीना टंडन फ्रॉम लंदन. अंदाज अपना अपना याद है?

ये भी पढ़ें: फार्म पर सुकून की जिंदगी गुजार रही भूमि पेडनेकर, कभी बकरियों से खेलती तो कभी कुल्हाड़ी से लकड़ियां काटती आईं नजर

सवाल: कॉमेडी जॉनर, मेरा ख्याल में आप काफी टाइम के बाद कर रही हैं?

रवीना टंडन: जी हां, आप सही कह रहे हैं. और मुझे लगता है कि यह ऐसी कॉमेडी है जिसमें आप जानते ही हैंआप बस आराम से बैठकर, बिना किसी झिझक के इसका मजा ले सकते हैं. बस कहानी के साथ बहते जाना है. मजे कर रहे हैं, हंसते रहो बस, लोट-पोट होते रहो.

प्रशांत: शूटिंग में भी वही माहौल था क्योंकि सारे आपके पुराने दोस्त साथ थे?

रवीना टंडन: हां, बिल्कुल, मतलब शॉट देते वक्त भी हम लोग हंस रहे थे. एक-दो बार तो मैं हंस दी थी शॉट में, क्योंकि यह बहुत मजेदार थी. फिल्म में सभी लोग बहुत ही शानदार थे.

सवाल: कोई ऐसी चीज जो इस शूटिंग के दौरान आपके साथ आपकी यादों में रह गई हो?

रवीना टंडन: मुझे लगता है... कुछ ऐसी यादें हैं जो हमेशा मेरे साथ रहेंगी. एक तो पक्का यही है कि सुनील, अक्षय और अहमद के साथ दोबारा काम करना बहुत शानदार रहा. हम बहुत पुराने दोस्त हैं और एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं. और फरीदा जी, उन्होंने जिद्दी और कई दूसरी फिल्मों में मेरी मां का रोल किया था. तो, हम एक-दूसरे को इतने लंबे समय से जानते हैं, इसलिए हमारे बीच एक अपनापन था. हम इतने सहज थे कि बस कुर्सियां खींचकर बैठ जाते और खूब मजे करते, यहां तक कि परेश के साथ भी. मुझे लगता है कि बहुत मजा आया.

और दूसरी बात यह थी कि जैकलीन, दिशा और मैं हम तीनों ही जानवरों से प्यार करते हैं, है ना? हम सभी जानवरों के लिए काम करते हैं. तो वहां पर जितने पप्पीज थे वो ग्राउंड पर जहां हम लोग शूटिंग कर रहे थे... उसको हम लोग ने बल्कि एक पप्पी को तो मैंने अडॉप्ट भी कर लिया और उसका मैंने अपने कैरेक्टर के नाम पर उनका नाम रख दिया है जोया. क्योंकि वह हमारे साथ बहुत दोस्ताना थी. हम लोग को लगा एक बार यूनिट छोड़ के जाएंगे, तो ये बेचारी कहां जाएगी? वो छह महीने की एक छोटी स्ट्रेट पप्पी थी. 

सवाल: गोविंदा और अक्षय के साथ आप कॉमेडी पहले भी कर चुकी है अब  क्या बदलाव आप देख रही हैं कॉमेडी में? और अपने अंदर बतौर एक कलाकार आपके अंदर क्या बदलाव आए हैं?

जवाब: मुझे लगता है कि कॉमेडी के मामले में, अलग-अलग तरह की कॉमेडी में कोई फर्क नहीं होता. बस परफॉर्मर की टाइमिंग एकदम सही होनी चाहिए. आई थिंक कॉमेडी करना इज इज नॉट कि देयर इज अ डिफरेंस कि वो कॉमेडी या ये कॉमेडी. जो कॉमेडी कर रहा है, उसकी टाइमिंग बस बैंग ऑन होनी चाहिए. देखिए, बहुत से लोग कॉमेडी करने की कोशिश तो करते हैं, लेकिन वह कॉमेडी लगती नहीं है और हां, कॉमेडी अच्छी तरह से लिखी हुई होनी चाहिए. तो, यह कुछ ऐसा है... अगर आपका स्क्रीनप्ले और आपके पंचलाइंस अच्छे हैं और आपकी टाइमिंग अच्छी है, तो मुझे लगता है कि आप जंग जीत गए. कॉमेडी का असल मकसद यही है.

असल में बात बस सही टाइमिंग की है और आप जानते ही हैं इसे जरूरत से ज्यादा न करने की, क्योंकि कॉमेडी में एक बहुत बारीक लाइन होती है. आप आसानी से उसे पार कर सकते हैं और चीजें पूरी तरह बिगड़ सकती हैं. इसलिए, मुझे नहीं लगता कि असल में कुछ बदला है और जब आप शानदार कास्ट के साथ काम कर रहे हों जैसे परेश, गोविंदा, अक्षय और सुनील जैसे जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग वाले एक्टर्स और पूरी क्रू तो सबके साथ काम करने में मजा ही आता है. मतलब, जॉनी-भाई, राजपाल यादव, जग्गू... इसमें शामिल हर कोई सच में बेहतरीन है. यह बहुत मजेदार अनुभव था.

सवाल: अभी हाल ही में अक्षय से पूछा गया था कि रवीना में क्या चेंज आए हैं? उन्होंने बोला कि रवीना जो है, वो पहले हीरोइन थी अब हीरोइन राशा की मां हो गई है. अगर मैं आपसे पूछूं कि अक्षय में क्या चेंज आया है, तो आपका क्या बोलना होगा?

जवाब: हां, ये तो सोच के बोलना पड़ेगा. सोचना पड़ेगा. अक्षय के बारे में मैं बस इतना ही कह सकती हूं कि वह एक समर्पित कलाकार थे, हैं और मेरा मानना ​​है हमेशा रहेंगे. जहां तक किसी फिल्म के लिए उनकी मेहनत की बात है, तो मुझे लगता है कि इसमें बस यही बदलाव आया है कि यह शायद दोगुनी हो गई है. आप जानते हैं, पहले जब हममें से ज्यादातर लोगों ने शुरुआत की थी तब हम यंग थे और सीख रहे थे. लेकिन अब, मुझे लगता है कि उन्होंने सचमुच अपनी कला में महारत हासिल कर ली है. वह अपनी कला के उस्ताद बन गए हैं.

सवाल: उनकी शैतानियां सेट पर चल रही थीं जो जैसे पहले करते थे, अभी भी?

जवाब: हां हां, चल रही थीं. मैंने तो अपने इंस्टाग्राम पर भी डाला था. मैं सेट पर हो रही सारी मजेदार चीजें रिकॉर्ड कर रहा था. हां, बहुत मजा आया. क्योंकि क्या हमारी एक्चुअली वो एनर्जी ही फन फन फिल्ड एनर्जी थी ना, क्योंकि हम जो भी सीन कर रहे थे, वह एक पंचलाइन था और हम लोग अगर ब्रेक भी लेते थे तो सारे साथ में बैठे रहते थे. एक बड़ी यूनिट साथ में थी तो सब ऐसे साथ में बैठे रहते थे हम एक बड़े घेरे में बैठकर गेम खेलते थे जैसे 'गेस हू दिस इज' (पहचानो यह कौन है). एक व्यक्ति कोई अभिनय करता था... सच कहूं तो, इसमें बहुत मजा आता था. आई थिंक यू नो लोग बोलते हैं अरे इतने सारे आर्टिस्ट. इनफैक्ट आई थिंक मोर द मेरियर. जितने हम लोग ज्यादा थे, उतनी ही ज्यादा मस्ती थी.

सवाल: लेकिन डायरेक्टर के लिए प्रॉब्लम हो जाती है. इतने सारे एक्टर्स का ईगो संभालना और एडिटिंग में उनको संभालना कितना मुश्किल है?

जवाब: मुझे लगता है कि अहमद ने सभी के साथ पूरी तरह से निष्पक्ष व्यवहार किया है. उन्होंने सभी को उचित सम्मान दिया है और बहुत बढ़िया काम किया है. अदरवाइज जो अहमद ने अपने सर पर ये लिया है ना, आसान बात नहीं है. उन्होंने बहुत बढ़िया काम किया है. उन्होंने हर किसी को वह सम्मान दिया है जिसके वे हकदार हैं, चाहे वह किरण-जी हों, फरीदा-जी, मैं, लारा या कोई और. उन्होंने सभी कलाकारों को यह सम्मान दिया है. बिंदु जी को भी, किकू, कृष्णा और दलेर-जी भी वहां थे. ऐसा लगता है जैसे अपने-अपने क्षेत्र के सुपरस्टार एक साथ जमा हुए हों, और उन्होंने हर किसी को पूरा सम्मान दिया. सच कहूं तो, जिस तरह से उन्होंने सब कुछ संभाला है, उसके लिए उन्हें सलाम.

सवाल:  हमने जब ट्रेलर देखा तो बहुत सबके पंचेस हैं. आपने दलेर की बात की. आपने ट्रेलर देखा होगा. तो आपको खुद कितनी हंसी आई उस डायलॉग पर जब आप अक्षय से बोलती हैं तुम कहां थे, और  अक्षय बोलते हैं मैं घर पर था.

जवाब: हां, यह मजेदार है, लेकिन जब आप फिल्म देखते हैं, तो आपको एहसास होता है कि यह फिल्म के लिए कितनी जरूरी है..

सवाल: ट्रेलर को लेकर कैसे रिएक्शंस मिल रहे हैं?

जवाब: ट्रेलर को लेकर कैसे रिएक्शंस थे? मुझे लगता है कि यह बहुत बढ़िया था. मुझे लगता है कि हर गाना वाकई लोगों को पसंद आया है. सबको गाने बहुत पसंद आ रहे हैं, सबको ट्रेलर बहुत पसंद आ रहा है. तो बस हम उम्मीद कर रहे हैं. देखिए हम लोग आर्टिस्ट लोग हैं, हम लोग मेहनत करते हैं, वी अ शूट अभी भी आप यकीन नहीं करोगे, अभी हम लोग जहां पर शूटिंग कर रहे हैं, यहां पर 40 डिग्रीज है. लंदन में, समझो और हम लोग गरम-गरम जैकेट्स पहन के सबको आधी यूनिट को तो हीट स्ट्रोक हो गया है. तो गरम-गरम जैकेट्स पहन के जो हम लोग ने बॉम्बे में कंटिन्यूटी में फंस गए, तो अब सब वुलन जैकेट्स पहन के हम लोग शूटिंग कर रहे हैं. तो देखिए, हमने सच में अपनी पूरी कोशिश की सोच यही थी कि अगर हमने कोई फिल्म हाथ में ली है, तो हमें उसके साथ पूरा न्याय करना चाहिए. इसके बाद, सब कुछ दर्शकों के हाथ में होता है.

सवाल: फिल्म में एक गाना है 'पैसा पैसा', एक्टर्स को बहुत मेहनताना मिलता है लेकिन अगर आप से पूंछें की पैसे की अहमियत आपके लिए क्या है और इसकी अहमियत कितनी बदली है आपके लिए पिछले इन सालों में ?

जवाब: आई थिंक मेरे लिए इतनी अहमियत है कि मैं अपने परिवार को और मैं जो जितना मेरा काम करती हूं चाहे वो हमारे स्ट्रे एनिमल्स के लिए हो या लोगों के लिए हो, उतना मैं अपना काम पर कर पाऊं, उतना मुझे ऊपर वाला देता रहे. जो मैं चैनलाइज करके लोगों की मदद करती रहूं. बस मेरे लिए उतना ही काफी है. वैसे, मुझे लगता है कि यह ऐसी चीज है जो आती-जाती रहती है. मेरा मतलब है, यह आती-जाती रहती है. यह एक मटीरियलिस्टिक चीज है. लेकिन, जैसा कि मैंने कहा, यह एक कॉमेडी फिल्म है, तो आइए इसे कॉमेडी की भावना से ही लें.

सवाल: आपने जैकलीन के साथ और वो आपके साथ पहली बार काम कर रहे हैं, जैकलीन और दिशा,तो फैन गर्ल मोमेंट था, पहली बार जब आप सेट पर काम कर रही होंगे साथ में?

जवाब: यह तो आपको उनसे ही पूछना होगा, लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता. मुझे लगता है कि हम सबने बराबरी से काम किया यानी, पूरे तौर पर साथी की तरह. और दोनों लड़कियां बहुत ही प्यारी थीं. और जैसा कि मैंने आपको बताया, हमारी तुरंत अच्छी जम गई क्योंकि हमारी रोजाना की बातचीत के विषय छोटे कुत्ते, बिल्लियां और कुत्ते हुआ करते थे तो हां, यह सबसे अच्छी बात थी.

सवाल:हाल ही में राशा का एक फोटो हमने देखा इंस्टा पे, आप शूटिंग में इधर  बिजी हैं, राशा उधर बिजी हैं शूटिंग में. क्या कहेंगी ताशा के कैरीअर के बारे में ?

जवाब: उसकी फिल्म रिलीज हो रही है 9 जुलाई को, श्रीनिवासन मंगापुरम. बस लोगों का प्यार उस पर बना रहे जो-जो उसको मिल रहा है, ऐसा ही कायम रहे एंड वो ऐसी ही मेहनत करती जाए एंड शी शुड मेक ऑल ऑफ अस प्राउड.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raveena Tandon, Akshay Kumar, Welcome To The Jungle, Bollywood, Entertaiment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com