विज्ञापन
This Article is From Apr 16, 2021

Yo Yo Honey Singh का थ्रोबैक Video वायरल, कॉलेज के दिनों में यूं डांस करते दिखे पॉप सिंगर

यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) का यह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Yo Yo Honey Singh का थ्रोबैक Video वायरल, कॉलेज के दिनों में यूं डांस करते दिखे पॉप सिंगर
यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

पंजाब और बॉलीवुड के मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) अपने अंदाज के लिए खास पहचान रखते हैं. वो आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें या वीडियो पोस्ट करते हैं. हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) अपने फैंस के बीच वैसे ही बड़े लोकप्रिय हैं. सोशल मीडिया में जब भी वे कुछ भी पोस्ट करते हैं, तो इसे लाइक और इस पर कमेंट करने वालों की बाढ़ आ जाती है. अब यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh Video) का एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो कॉलेज में डांस करते दिखाई दे रहे हैं.

यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) का यह थ्रोबैक वीडियो उस समय का है, जब वो कॉलेज में पढ़ाई किया करते थे. वीडियो में दुबले-पतले हनी सिंह को पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वो लाल शर्ट और ब्लैक पैंट पहने जमकर डांस करते दिख रहे हैं. उनका यह अंदाज देख कहा जा सकता है कि वो सिंगिंग के साथ-साथ डांस करने में भी माहिर हैं. हनी सिंह के इस पुराने वीडियो पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

बता दें कि सिंहस्टा के साथ यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) का नया गाना 'मॉडर्न रांझा' हाल ही में रिलीज हुआ और खूब पसंद भी किया गया. इससे पहले 'शोर मचेगा शोर', 'सैंया जी' जैसे उनके सॉन्ग रिलीज हुए थे किया था. हनी सिंह के जिस तरह से नए-नए गाने आ रहे हैं उसे देख कहा जा सकता है कि वो इंडस्ट्री से कुछ समय दूर रहने के बाद एक बार फिर पूरे फॉर्म में आ गए हैं. हनी सिंह को बॉलीवुड में 'मैं शराबी', 'अंग्रेजी बीट' और 'लुंगी डांस' जैसे गानों के लिए जाना जाता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Honey Singh, Honey Singh Dance Video, Honey Singh Dance, Honey Singh Video, Yo Yo Honey Singh, Yo Yo Honey Singh Video, Honey Singh College Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com