विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2022

Holi Mubarak: होली पर साड़ी से लेकर लहंगा चोली तक बनती रही है फिल्मी सितारों की पहली पसंद

Holi Mubarak: बदलते वक्त के साथ बॉलीवुड की होली और होली पर पहने जाने वाले कपड़ों में भी बदलाव आया. जहां पहले होली पर फिल्मों में केवल सफेद कपड़े ही पहने जाते थे, अब उसकी जगह रंग-बिरंगे कपड़ों ने ले ली है.

Holi Mubarak: होली पर साड़ी से लेकर लहंगा चोली तक बनती रही है फिल्मी सितारों की पहली पसंद
Holi Mubarak: बॉलीवुड की फैशनेबल होली
नई दिल्ली:

फिल्मों में होली का मतलब अक्सर उड़ते हुए रंग और उनकी फुहार के बीच सफेद कपड़ों में भीगती हुई नायिका से होता है. सफेद साड़ी हो या कुर्ता पजामा, सफेद कपड़ों में होली के रंग उभरकर दिखते हैं. शायद इसलिए अब तक सफेद साड़ी में लिपटी हीरोइन और सफेद कुर्ता पहने हीरो ही होली के गानों में ज्यादातर नजर आए. हालांकि ये सफेद रंग कभी कभी दूसरे रंगों से रिप्लेस हुआ. कुर्ते पजामे, सलवार सूट और साड़ी के अलावा ट्रेंडी ड्रेसेस ने भी होली के स्टाइल स्टेटमेंट में इजाफा किया. हर रंग और हर अंदाज पर होली के रंग खिलते रहे और फबते रहे. इसी तरह ट्रेडिशनल से फैशनेबल होती चली गई बॉलीवुड की होली. 

साड़ी में होली

सफेद साड़ी तो होली गीतों में छाई रहीं. लेकिन मदर इंडिया के गाने 'होली आई रे कन्हाई' में हीरोइन लाल साड़ी में दिखी.  'सात रंग में खेल रही है दिल वालों की होली..' गाने में भी स्मिता पाटिल साड़ी में ही दिखीं. मोहब्बतें फिल्म के गाने सोनी सोनी अखियों वाली में ऐश्वर्या राय साड़ी में दिखाई दीं.

लहंगा चोली

लहंगा चोली बॉलीवुड एक्ट्रेस का फेवरेट होली अटायर लगता है, जिसे शोले के गाने में हेमा मालिनी ने पहना. यही सिलसिला आलिया भट्ट तक जारी रहा, जो बद्री की दुल्हनिया के होली सॉन्ग में नए जमाने की लहंगा चोली में दिखाई दीं. उनसे पहले दीपिका पादुकोण 'लहू मुंह लग गया' में बेहद खूबसूरत लहंगा चोली में नजर आई थीं. 'आज न छोड़ेंगे बस हमजोली..' गाने में आशा पारेख तो सफेद साड़ी में दिखीं, लेकिन गाने की मेन डांसर लहंगा चोली में ही नजर आईं.

सलवार सूट

ये भी इत्तेफाक ही है कि ज्यादातर होली गीतों में जब हीरोइन सलवार सूट में दिखीं तो उनका रंग सफेद ही दिखाई दिया. 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली', 'अंग से अंग लगाना', 'होली आई होली आई देखो होली आई रे', 'होरी खेले रघुवीरा अवध में' जैसे गानों में हीरोइन सफेद सलवार सूट में ही दिखाई दी.

मॉर्डन लिबास

फिल्मी फैशन सेंस का असर होली के गानों पर भी दिखाई देने लगा है. बलम पिचकारी जैसे गाने में होली का पुराना ट्रेडिशन पूरी तरह गायब रहा. हीरोइन न सफेद रंग में दिखी न सूट, साड़ी या लहंगे चोली में. शॉर्ट्स और शर्ट में दीपिका पादुकोण ने इस गाने में जमकर होली मनाई. कहना गलत नहीं होगा कि होली पर तैयार होने का नया नजरिया उन्होंने पेश किया. जबरिया जोड़ी के गाने में परिणीति चोपड़ा भी क्रॉप टॉप पैरलल और छोटी जालीदार जैकेट में नजर आईं.

हीरो का भी बदला अंदाज

होली के मौके पर हीरोइन्स के पास ढेरो ऑप्शन रहे, लेकिन हीरो कुर्ते पजामे में ही दिखाई दिए. नए दौर में हालांकि हीरोज ने पैंट शर्ट पहनकर भी होली खेली. बलम पिचकारी में रणबीर कपूर चैक की शर्ट में दिखे. जबरिया जोड़ी के गाने में सिद्धार्थ मल्होत्रा भी सिर पर पट्टी बांध कर इसी अंदाज में दिखे. वॉर के गाने जय जय शिवशंकर में हालांकि हीरोज का स्टाइल सबसे अलग दिखाई दिया, जिसमें टाइगर श्रॉफ सेंडो रिप्ड जींस में और ऋतिक रोशन शॉर्ट कुर्ते और जींस में होली मनाते दिखे.

ये भी देखें: बच्‍चन पांडे के प्रमोशन में व्‍यस्‍त कृति, अक्षय और अरशद 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood Style Dress On Holi, Bollywood Holi Fashion, होली पर बॉलीवुड सितारों के कपड़े, Bollywood Holi, Holi 2022 Fashion Trend, Holi 2022, Bollywood Celebs Outfit On Holi, Bollywood Stars On Holi, Holi In Bollywood Movies, Holi Songs, Famous Holi Songs, Holi Mubarak
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com