विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2020

Hina Khan का समुद्र किनारे एक बार फिर से दिखा ग्लैमरस लुक, देखें फोटो

मालदीव में हिना खान( Hina Khan) का हर दिन बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस तरीके से गुजर रहा है. इसका सबूत है हिना खान की लेटेस्ट फोटोशूट.

Hina Khan का समुद्र किनारे एक बार फिर से दिखा ग्लैमरस लुक, देखें फोटो
समुद्र किनारे एक बार फिर से दिखा हिना खान (Hina Khan) का ग्लैमरस लुक
  • हिना खान की ग्लैमरस फोटो हुई वायरल
  • समुद्र किनारे एक बार फिर से दिखा हिना खान का ग्लैमर
  • हिना खान मालदीव में मना रही हैं छुट्टियां
नई दिल्ली:

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) इन दिनों अपनी फैमिली के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं और मालदीव (Maldives) से अपनी खूबसूरत फोटो फैन्स के साथ शेयर भी कर रही हैं. मालदीव में हिना खान का हर दिन बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस तरीके से गुजर रहा है. इसका सबूत है हिना खान की लेटेस्ट फोटोशूट. हिना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कई फोटो शेयर की है जिसमें एक तरफ वह ब्लू कलर के बिकिनी में नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ समुद्र किनारे बैठकर ब्लैंकेट में पोज देती हुई नजर आ रही है सिर्फ इतना ही नहीं उनके हाथ में Champagne की ग्लास भी है. हिना की यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. 

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "चियर्स टू लाइफ. हिना खान की यह तस्वीरें कुछ ही मिनट पहले शेयर की गई थीं, लेकिन अभी तक इस पर 1 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. इसके साथ ही फैंस इन फोटो पर कमेंट करते हुए भी नहीं थक ररहे हैं. हिना खान ने इससे पहले भी अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिसमें उनका स्टाइल कमाल का लग रहा था. 

 हिना खान (Hina Khan) के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के साथ बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर के तौर पर नजर आई थीं. फैन्स को उनका गेम पसंद भी आया था. इसी साल हिना खान की वेब सीरीज 'डैमेज्ड 2' भी रिलीज हुई थी. इसके अलावा वह नागिन के चौथे सीजन में नागेश्वरी का रोल भी करती नजर आई थीं. हिना खान ने अपने टीवी करियर में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की. वह बॉलीवुड फिल्म 'हैक्ड' में भी काम कर चुकी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hina Khan, Hina Khan Bikini Viral Photo, Hina Khan Photo, Hina Khan Glamorous Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com