विज्ञापन
This Article is From Jul 23, 2020

हिमेश रेशमिया के बर्थडे पर पत्नी ने काटा केट, तो बोले- बर्थडे मेरा है और केक...देखें Video

बॉलीवुड के रॉक स्टार हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) आज अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं.

हिमेश रेशमिया के बर्थडे पर पत्नी ने काटा केट, तो बोले- बर्थडे मेरा है और केक...देखें Video
हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के रॉक स्टार हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) आज अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. कोरोना वायरस के कारण वो अपना जन्मदिन धूमधान से तो नहीं मना पा रहे, लेकिन उन्होंने फैन्स के लिए एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनकी पत्नी सोनिया कपूर (Sonia Kapoor) केक काट रही हैं और उन्हें खिला रही हैं. वीडियो में हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) कह रहे हैं कि बर्थडे मेरा है, लेकिन केक ये काट रही हैं. इस पर उनकी पत्नी ने कहा क्योंकि हम दोनों एक हैं हिमेश. हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya Birthday) पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे के रोमांटिक सॉन्ग का जबरदस्त धमाल, Video डेढ़ करोड़ के पार

हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) के वीडियो को योगेन शाह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया है. इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और साथ ही उन्हें बर्थडे की बधाई भी दे रहे हैं. इस वीडियो में हिमेश रेशमिया कोरोना की भी बात कर रहे हैं. और कह रहे हैं कि आशा है कि ये जल्द खत्म हो जाएगा और सब कुछ सामान्य हो जाएगा. इस वीडियो को एक घंटे पहले ही पोस्ट किया गया है.

अमिताभ बच्चन ने अस्पताल से शेयर की पोस्ट, लिखा- शोर कभी मुश्किलों को आसान नहीं...

हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) हाल ही में 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' में नजर आए थे. उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्‍या' से की थी. यह फिल्म काफी हिट साबित हुई थी. इस फिल्म के बाद रेशमियां ने सलमान की कई फिल्मों में अपना संगीत दिया जो हमेश सुपरहिट रहा. हिमेश को बतौर संगीत निर्देशक सफलता फिल्म 'तेरे नाम' से वर्ष 2003 में मिली थी. सफल निर्देशन के बाद उन्होंने अपनी किस्मत गायकी में फिल्म आशिक बनाया आपने से आजमाई. इस फिल्म के गाने उस दौर में काफी हिट साबित हुए थे. साथ ही उन्हें इस फिल्म के बेहतरीन गानों के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ गायक के पुरुस्कार से भी नवाजा गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himesh Reshammiya, Himesh Reshammiya Video, Himesh Reshammiya Birthday, Himesh Reshammiya Sonia Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com