विज्ञापन

धर्मेंद्र के निधन के तीन महीने बाद हेमा मालिनी का छलका दर्द, बोलीं- 'मैं उनसे दोबारा कब मिलूंगी?'

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को 79वे ब्रिटिश अकादमी फिल्म अवॉर्ड्स 2026 (BAFTA) में मिले सम्मान पर खुशी जाहिर की है. 

धर्मेंद्र के निधन के तीन महीने बाद हेमा मालिनी का छलका दर्द, बोलीं- 'मैं उनसे दोबारा कब मिलूंगी?'
धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुईं हेमा मालिनी
नई दिल्ली:

79वें बाफ्टा अवॉर्ड्स में बेहद खास था. जहां फरहान अख्तर के प्रोडक्शन में बनी भारतीय फिल्म बूंग ने बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म का पुरस्कार जीता तो वहीं सुपरस्टार धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट दिया गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. वहीं अब हेमा मालिनी ने भी 79वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म अवॉर्ड्स में धर्मेंद्र को मिले ट्रिब्यूट पर खुशी जाहिर की है. वैरायटी इंडिया के सुभाष के झा को दिए इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने कहा, धर्मेंद्र को याद किया जाना “दिल को छू लेने वाला” था. 

धर्मेंद्र के साथ वक्त बिताने के लिए हेमा मालिनी करती थीं फिल्में साइन 

हेमा मालिनी ने आगे कहा, “वह ऐसे इंसान थे जिनकी मौजूदगी किसी भी सीमा से परे थी. दुनिया के हर हिस्से में उनके फैन थे. हे भगवान, जिस तरह से विदेशों में उन्हें भीड़ घेर लेती थी. हम ज्यादा साथ नहीं घूमते थे, सिवाय शूटिंग के जब हमें साथ में समय बिताने का मौका मिलता था. हम साथ में बहुत सारी फिल्में साइन करते थे ताकि हम साथ में समय बिता सकें. मैं हर मिनट उन्हें याद करती हूं. मैं खुद से पूछती हूं. क्या वह सच में चले गए हैं? मैं उनसे कब दोबारा मिलूंगी?

ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र को BAFTA अवॉर्ड्स में ट्रिब्यूट, इंटरनेशनल स्टेज पर याद किए गए बॉलीवुड के हीमैन, फैंस भी हुए इमोशनल

धर्मेंद्र के बारे में हेमा मालिनी ने कही ये बात

आगे वह कहती हैं,मैं उन्हें हर मिनट याद करती हूं. मैं खुद से पूछती हूं. क्या वह सच में चले गए हैं? मैं उनसे कब दोबारा मिलूंगी? जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से 1980 में दूसरी शादी की थी. कपल की दो बेटियां  ईशा देओल और अहाना देओल हैं.  वहीं उन्होंने शोले, सीता और गीता, ड्रीम गर्ल और द बर्निंग ट्रेन जैसी फिल्मों में साथ काम किया. 

गौरतलब है कि धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को निधन हो गया था. एक्टर  89 साल के थे. जबकि 8 दिसंबर को वह 90 साल के पूरे होने वाले थे.  

ये भी पढ़ें- शादीशुदा सुपरस्टार का जब एक्ट्रेस पर आ गया था दिल, दूसरी शादी के साथ संभाले दो परिवार, फिल्मी है इस एक्टर की लव स्टोरी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com